हमें शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाते हैं खेल: सांसद मनीष तिवारी

by

गांव मलोया में वार्षिक दंगल में पहुंचे सांसद तिवारी और खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

चंडीगढ़, 23 सितंबर: चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि खेल हमें शारीरिक और मानसिक तौर से मजबूत बनाते हैं। उन्होंने खेलों को प्रोत्साहित करने वाली समाजसेवी संस्थाओं की प्रशंसा की है। सांसद तिवारी गांव मलोया स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 20वीं वार्षिक दंगल के अवसर पर उपस्थिति को संबोधित कर रहे थे।

सांसद तिवारी ने कहा कि एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का विकास हो सकता है और एक सेहतमंद व्यक्ति ही अपनी और अपने परिवार की जिम्मेदारियों को अच्छे तरीके से निभा सकता है।

उन्होंने कहा कि दंगल हमारी पारंपरिक खेलों में से एक है। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए, कहा कि सफलता की मंजिल को प्राप्त करने के लिए सख्त मेहनत की जरूरत पड़ती है और सबर का फल हमेशा मीठा होता है। इसी तरह, खेलों का आयोजन करने वाले संस्थाएं भी प्रशंसा की पात्र हैं, जहां खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने हेतु अवसर प्रदान करती हैं।

इस दौरान अन्य के अलावा, सीनियर कांग्रेसी नेता चंद्रमुखी शर्मा, दिलावर, राजपाल (राजा) चेयरमैन, हरदीप सिंह एमसी, मुनव्वर एमसी, अवतार, मोहन सिंह, सुखविंदर, जसबीर रिंकू, अमनदीप सैनी, कुलविंदर सैनी, हरभजन सिंह, गुरमेल सिंह, नामचंद राणा, हमराज शर्मा, हाकम राणा, कंवर राजिंदर राणा भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विद्यार्थी फ्री-शिप कार्ड और स्कालरशिप के लिए डॉ. अम्बेदकर स्कालरशिप पोर्टल पर कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन : डॉ. बलजीत कौर

चंडीगढ़, 12 सितम्बरः मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों की भलाई के लिए वचनबद्ध है। इसी के अंतर्गत अनुसूचित जातियों से सम्बन्धित विद्यार्थियों को पढ़ाई के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जोगिन्द्रनगर में 143 ग्राम चरस सहित 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार

मंडी में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, युवक दबोचा चरस तस्करी मामले में पुलिस जांच तेज, सप्लाई नेटवर्क खंगालने में जुटी टीम एएम नाथ। मंडी : हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ...
article-image
पंजाब

सिर पर मिला चोट का निशान : दो बहनों का इकलौता भाई था मृतक

बठिंडा :  किसान आंदोलन में खनौरी बॉर्डर पर बठिंड़ा के किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान बल्लो गांव के 21 वर्षीय किसान शुभकरण सिंह के रूप में की गई है। युवा किसान...
article-image
पंजाब

World AIDS Day Commemorated at

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Nov.29 ;₹: Under the directives of Honorable Deputy Commissioner Ashika Jain, IAS, Hoshiarpur, the District Drug De-addiction Rehabilitation Center, led by Dr. Swati Shihrmar, Deputy Medical Commissioner, and Dr. Jasleen Kaur, Medical Officer...
Translate »
error: Content is protected !!