आयुष्मान या मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना… केंद्र सरकार और पंजाब की हेल्थ स्कीम में कौन है बेहतर?..आयुष्मान या स्वास्थ्य बीमा… जानिए केंद्र सरकार और पंजाब की हेल्थ स्कीम में कौन है बेहतर?

by

चंडीगढ़ : केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना शुरू की है. जिसमें पात्र परिवारों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है. हालांकि पंजाब में यह योजना लागू नहीं है. यहां हाल ही में राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना शुरू करने का ऐलान किया है. जिसके तहत 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा. चलिए आपको बताते हैं कि इन दोनों योजनाओं में से कौन ज्यादा बेहतर है.

प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना :  आयुष्मान भारत योजना को गरीब और जरूरतमंद परिवारों को ध्यान में रखकर शुरू किया गया था. इसके तहत पूरे देश के करीब 50 करोड़ लोग जुड़े हुए हैं. योजना के तहत पात्र परिवारों को सालाना 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज किसी भी पैनल अस्पताल में मिलता है।

इसमें बड़े ऑपरेशन, गंभीर बीमारियां और लंबे इलाज का खर्च भी शामिल है. इस योजना का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह पूरे भारत में लागू है और गरीब वर्ग को हेल्थ कवर उपलब्ध कराती है. लेकिन इसकी सीमा 5 लाख रुपये तक ही हैय जो कई बार बड़े इलाज में कम साबित हो सकती है।

पंजाब की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना :  पंजाब सरकार ने राज्य के लोगों के लिए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना का ऐलान किया है. इसमें परिवारों को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा. योजना का मकसद यह है कि किसी भी परिवार को बड़े इलाज या ऑपरेशन के लिए पैसे की चिंता न करनी पड़े. इसकी कवरेज आयुष्मान भारत से ज्यादा है और इलाज का दायरा भी बड़ा है. हालांकि यह सिर्फ पंजाब तक सीमित है और पूरे देश में लागू नहीं होती. इसका फायदा सिर्फ राज्य के लोगों को मिलेगा।

कौनसी ज्यादा बेहतर? .. इन दोनों ही योजनाओं की अपनी-अपनी खूबियां और कमियां हैं. आयुष्मान भारत योजना की सबसे बड़ी ताकत यह है कि यह पूरे देश में लागू है और करोड़ों लोगों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज देती है. यानी इसका दायरा बहुत बड़ा है. वहीं पंजाब की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना में 10 लाख रुपये तक का इलाज कवर है. लेकिन इसका फायदा सिर्फ पंजाब के लोगों को मिलता है. ऐसे में अगर आप पंजाब से हैं तो राज्य की योजना आपके लिए बेहतर है, लेकिन अगर आप पंजाब से बाहर हैं तो प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना से अच्छा ऑप्शन कोई नहीं है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लोगों ने उत्साह के साथ मुख्यमंत्री का मनाया जन्मदिन

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज अपने आधिकारिक निवास ओक ओवर में मंत्रिमंडल के सदस्यों, विधायकों, पार्टी कार्यकर्ताओं, विभिन्न बोर्डों एवं निगमों के अध्यक्षों, वरिष्ठ अधिकारियों और बड़ी संख्या में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

15 हजार रुपए के लिए हत्या – हिमाचल के टैक्सी चालक की हत्या कर शव को नहर में फेंकां : पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

एएम नाथ। बिलासपुर /कीरतपुर/ शिमला : शिमला से अगवा किए गए टैक्सी चालक हरिकृष्ण की हत्या के मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पंजाब के दो युवकों ने मात्र 15 हजार रुपए...
article-image
पंजाब

रात 8:00 बजे से 8:20 बजे तक रहेगा पूर्ण ब्लैकआउट : जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार को ब्लैकआउट और मॉकड्रिल अभ्यास किया जाएगा : डिप्टी कमिश्नर

लोगों को घबराने की जरूरत नहीं, ब्लैकआउट और मॉकड्रिल केवल आपात स्थिति से निपटने की अभ्यास प्रक्रिया डी.ए.वी. कॉलेज में होगी मॉकड्रिल प्रक्रिया होशियारपुर, 23 अप्रैल : जिला प्रशासन द्वारा शुक्रवार शाम अभ्यास के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कुराली के प्रॉपर्टी डीलरों पर केस दर्ज : हिमाचल के लोगों से 15 करोड़ की ठगी का आरोप

एएम नाथ। मोहाली :  खरड़ पुलिस ने कुराली के दो प्रॉपर्टी डीलरों के खिलाफ हिमाचल प्रदेश के निवासियों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने हेम...
Translate »
error: Content is protected !!