श्री पंडयान की ओर से पांच दिवसीय भगवान शिव कथा का किया आयोजन

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  प्राचीन शिव मंदिर श्री पंडयान की ओर से पांच दिवसीय भगवान शिव कथा का आयोजन किया गया। जिसमें चतुर्थ दिवस में भगवान शिव कथा करते हुए संस्थान के संचालक एवं संस्थापक श्री आशुतोष महाराज जी की परम शिष्या साध्वी सुश्री मीमांसा भारती जी ने प्रभु की पावन कथा को भक्तों के समक्ष रखा। उन्होंने बताया कि माता सती ने अपने आपको यज्ञ में भस्मीभूत कर दिया। परन्तु उससे पहले वह शिव भगवान के चरणों में प्रार्थना करती है कि अगले जन्म में वह उन्हे पति के रूप में प्राप्त हो। अगले जन्म में माता सती हिमालय राज व मैना के यहां पुत्री रूप में जन्म लेती है। उनके जन्म लेने पर सारा हिमालय नगर आनंद के सागर में डूब गया।

आगे साध्वी जी ने बताया कि पुत्री के जन्म लेने पर उनके माता-पिता की प्रसन्नता की कोई सीमा न रही। परंतु आज के परिवेश में पुत्री को जन्म लेने से पहले ही मां के गर्भ में दफना दिया है। वह कन्या जिसे भारत भूमि पर लक्ष्मी का रूप कहा जाता है और नवरात्रो में नन्ही-नन्ही कन्याओं की पूजा होती है उसी भूमि पर आज नारी को जन्म लेने का भी अधिकार नही दिया जाता। वह देश विकास कैसे करेगा। स्वामी विवेकानंद जी कहते हैं कि मेरे देश में नारी प्रार्थना के योगय है क्योंकि प्रार्थना से विश्व की एक नई आत्मा का प्रार्दुभाव होता है। यह आत्मा ही किसी राष्ट्र की सार्थक सम्पति है। मेरे देश में स्त्रियों में उतनी साहसिकता है जितनी की पुरूषों में। सभी उन्नत राष्ट्रों ने स्त्रियों को समुचित सम्मान देकर ही अपने राष्ट्रीय गौरव को विकसित किया है। जो देश या राष्ट्र स्त्रियों का आदर नही करते वे कभी बड़े नहीं हो पाते है और न भविष्य में कभी बड़े होंगे। हमारे देश के वर्तमान पतन का मुय कारण है कि हमने शति की इन संजीव प्रतिमाओं के प्रति आदर की भावना नहीं रखी। मनुस्मृति में मनु जी भी कहते हैं कि जहां नारी को पूजा जाता है वहां देवताओं का विकास होता है। जहां नारी का सम्मान नहीं वहां भूतों का निवास होता है। अतः अपनी धारणाओं को त्याग करो कि पुत्र ही कुल का तारक है आदि। अपनी बेटी को बेटे समान ही प्यार दें, संस्कार दें, योंकि संस्कारी संतान ही माता पिता का नाम रौशन कर सकती है।

कथा में विशेष रूप में महंत राजगिरी जी कामहीदेवी से, प्रो.जी.एस.मुल्तानी (हल्का इंचार्ज) विजय कुमार(प्रधान), मदन लाल(उप प्रधान),राम आसरा (सेक्रेटरी),नवदीप ठाकुर (कैशियर),सुनील भारद्वाज,एडवोकेट गुरिंदर सिंह, विक्की शर्मा ब्लॉक प्रधान, सरपंच राकेश कुमार, रोमी ठाकुर, बहादुर सिंह, अमरीक सिंह,अमित कुमार
कुलवंत सिंह, हीरा लाल, संजीव कुमार,तिलक राज
बलजिंदर सिंह,सुभाष चंद, गौरव गोस्वामी, संसार चंद, मोहिंदर सिंह,
सुज्जल, अशोक कुमार ओर भारी मात्रा में श्रद्धालुगण मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बाबा साहिब अंबेडकर ने संविधान का निर्माण कर भारत को विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र देश बनाया- डा. रमन घई

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा :   यूथ सिटीजन कौंसिल की तरफ से जिला प्रधान डा. पंकज शर्मा की अध्यक्षता में 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया। इस अवसर पर कौंसिल के प्रदेश अध्यक्ष डा....
article-image
पंजाब

खेतों में भरने से पानी ने गांव रामपुर बिलड़ों से जैजों सड़क पर बनी पुली को पूरी तरह क्षतिग्रस्त

गढ़शंकर ।  भारी बारिश के चलते खेतों में भरने से पानी ने गांव रामपुर व बिलड़ों से जैजों रोड पर बनी पुली को पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।। जिससे रामपुर बिलड़ों रोड बंद हो...
article-image
पंजाब

15 वर्षीय नाबालिग छात्र के अपहरण व हत्या मामले में लुधियाना फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाई दोषी को उम्रकैद : 4 लाख पांच हजार रुपये का जुर्माना और पीड़ित परिवार को तीन लाख रुपये मुआवजा देने के आदेश

लुधियाना। लुधियाना के पास गांव मलाक निवासी गुरवीर सिंह उर्फ गैवी को 15 वर्षीय नाबालिग छात्र के अपहरण, फिरौती मांगने और हत्या के मामले में अदालत ने दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की...
article-image
पंजाब , समाचार

अवैध माइनिंग ने ली बच्चों की जान, खेतों में बने तालाब में दो सगे भाइयों की पानी मे डूबने से मौत, बाप के साथ लकड़ियां लेने गए थे।

माहिलपुर :    माहिलपुर ब्लाक के गांव ढाडा खुर्द के खेतों में बने तालाब के पानी मे डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी गढ़शंकर व...
Translate »
error: Content is protected !!