हिमाचल से निकली भगवान वाल्मीकि जी की यात्रा का होशियारपुर में भव्य स्वागत : विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने भगवान वाल्मीकि तीर्थ अमृतसर के लिए किया रवाना

by

होशियारपुर, 29 सितंबरः हिमाचल प्रदेश के विभिन्न ज़िलों मनाली, चंबा, मंडी, बैजनाथ, धर्मशाला, चामुंडा देवी, ज्वाला जी और शिमला से भावाधस के अध्यक्ष लक्की तेजी तथा विक्की धर्मशाला के नेतृत्व में निकली भगवान वाल्मीकि जी की विशाल यात्रा होशियारपुर पहुंची।

इस मौके पर विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने भगवान वाल्मीकि तीर्थ के लिए यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले उन्होंने हिमाचल से आए संत समाज और पदाधिकारियों का सम्मान करते हुए उन्हें सरोपा भेंट किया। विधायक जिंपा ने कहा कि भावाधस का सामाजिक योगदान अनुकरणीय है। उन्होंने जोर देकर कहा कि वाल्मीकि समाज की धार्मिक आस्था, एकजुटता और संगठनात्मक शक्ति समाज को नई दिशा देने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन न केवल युवाओं में सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना जगाते हैं, बल्कि समाज को आपसी भाईचारे और एकता के सूत्र में भी बांधते हैं।

उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षाएं आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं और हमें उनके दिखाए रास्ते पर चलकर समानता और न्याय पर आधारित समाज की स्थापना करनी चाहिए। कार्यक्रम के अंतर्गत कम्यूनिटी हाल में आयोजित सत्संग में श्रद्धालुओं ने भजनों का आनंद उठाया और आदि नित्नेम का पाठ किया।

इस अवसर पर मेयर सुरिंदर कुमार, पार्षद मंजीत,सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष करनजोत आदिया, भावाधस पदाधिकारी मनोज कैनेडी, हरी राम आदिया, विपनेश संगर, पवन चड्डा, जोगिंदर पाल आदिया, सुभाष हंस भोलू, राजीव साईं, वरिंदर वैद सहित अनेक गणमान्य भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब सरकार ने 2026 के सरकारी अवकाशों का कैलेंडर जारी किया

चंडीगढ़ – पंजाब सरकार ने वर्ष 2026 के लिए सरकारी छुट्टियों का आधिकारिक कैलेंडर जारी किया है। इस कैलेंडर के अनुसार, राज्य के सभी सरकारी विभाग, निगम कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान, स्कूल और कॉलेज निर्धारित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

तिहाड़ जेल का सुपरिन्टेंडेंट सस्पेंड : मंत्री जैन को वीआईपी ट्रीटमेंट देने व ठग सुकेश को धमकाने के आरोप में

दिल्ली। आम आदमी पार्टी की सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन को वीआईपी ट्रीटमेंट देने और जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर को धमकी देने के आरोप पर कार्रवाई करते हुए तिहाड़ जेल के बैरक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नीतीश सरकार में होंगे 3 उप मुख्यमंत्री ! ये बनेंगे विधानसभा स्पीकर, मंत्रिमंडल का फार्मूला तय, चिराग का बढ़ेगा कद

पटना  : बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद एनडीए ने राज्‍य में सरकार गठन पर ध्‍यान केन्द्रित कर दिया है। जनता दल यूनाइटेड के कार्यकारी अध्‍यक्ष संजय झा और केन्‍द्रीय...
article-image
पंजाब

कालेवाल बीत के दयाल परिवार ने अपनी माता स्व प्रकाश कौर की आंखें दान : मास्टर अमरीक दयाल व सोनी दयाल ने स्वर्गीय माता की आंखें पुनरजोत आई बैंक को की सपुर्द

गढ़शंकर : गांव कालेवाल बीत के दयाल परिवार ने अपनी माता प्रकाश कौर की कल मृत्यु के बाद उनके पारिवारिक सदस्यों दुआरा अपनी माता की आंखों को दान कर दिया। पुनरजोत आई बैंक लुधियाना...
Translate »
error: Content is protected !!