जल्द भरे जाएंगे 700 होम गार्ड पद : मुख्यमंत्री सुक्खू……मुख्यमंत्री ने 14 नए अग्निशमन वाहनों को दिखाई हरी झंडी

by
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला के चौड़ा मैदान से 14 नए अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों की खरीद पर 6.70 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। ये वाहन जिला शिमला के प्रशिक्षण केंद्र बलदेयां, अग्निशमन केंद्र देहा, उबादेश, नेरवा और ठियोग, ज़िला मंडी के धर्मपुर और थुनाग, ज़िला लाहौल-स्पीति के काजा, जिला कांगड़ा के शाहपुर और इंदौरा तथा जिला हमीरपुर के नादौन अग्निशमन केंद्रो के लिए रवाना किये गए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन अग्निशमन वाहनों को दूरदराज और घनी आबादी वाले क्षेत्रों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैनात किया गया है, ताकि आग लगने की घटनाओं पर समय पर काबू पाया जा सके। उन्होंने कहा कि बेड़े को और मजबूत बनाने के लिए अतिरिक्त अग्निशमन वाहनों की खरीद के लिए 25 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार अग्निशमन सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है और आवश्यकतानुसार वित्तीय सहायता उपलब्ध करवा रही है। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए नए और उन्नत अग्निशमन केंद्रों के उपकरणों के लिए 4.24 करोड़ रुपये और नादौन व इंदौरा में विभागीय भवनों के निर्माण के लिए सात करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आपातकालीन सेवाओं को बेहतर बनाने और कर्मचारियों की संख्या को बढ़ाने के लिए 700 होम गार्ड की भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।
विधायक हरीश जनारथा, हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं निदेशक अग्निशमन सेवाएं सतवंत अटवाल त्रिवेदी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी संजीव कुमार और विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रवासी महिला मजदूर की हत्या : महिला के पति ने लोहे की राड और कैंची मार कर हत्या कर अरोपी पति फरार

गढ़शंकर : गांव पनाम में खेतों में सिंचाई के टियुबवैल की मोटर पर प्रवासी महिला मजदूर का शव बरामद कर पुलिस ने उसके पति के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर लिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ड्रैगन फू्रट की खेती : बागवान को 1 लाख तक की सहायता, 1 एकड़ में ड्रैगन फू्रट की खेती के लिए 6 लाख 32 हज़ार 80 रूपये के ऋण की प्रस्तावना

जिला ऊना के किसान/बागवान आसानी से कर सकेंगे ड्रैगन फू्रट की खेती – उपायुक्त किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से बैंक से 3 लाख रूपये तक का ऋण 4 प्रतिशत की रियायती ब्याज दर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्टेज कैरिज बस रूटों के लिए आवेदन आमंत्रित : 30 जून तक कर सकतें हैं आवेदन

रोहित जसवाल। ऊना, 27 जून :  परिवहन विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा प्रकाशित रुटों पर स्टेज कैरिज वाहनों के लिए हिमाचली युवाओं से विभिन्न जिलों के 350(टैम्पो टै्रवलर) स्टेज कैरिज बस रूटों के लिए आवेदन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मनेड में किया वृक्षारोपण

धर्मशाला, 18 जुलाई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांगड़ा स्थित धर्मशाला ने हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में मनेड सी-2, सीनाल बीट, प्रखंड धर्मशाला में जंगल फल लगाओ, फसलें बचाओ के तहत...
Translate »
error: Content is protected !!