केंद्रीय कर्मचारियों को दीवाली से पहले बड़ा तोहफा : केंद्र सरकार ने 3 प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता

by

नई दिल्ली : दिवाली और दशहरा के त्योहारों से ठीक पहले, केंद्र सरकार ने अपने लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को एक बड़ी सौगात दी है. बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी को हरी झंडी दे दी है।

इस फैसले के बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 55 प्रतिशत से बढ़कर अब 58 प्रतिशत हो गया है।

अक्टूबर की सैलरी में आएगा मोटा पैसा

यह बढ़ोतरी 1 जुलाई, 2025 से लागू मानी जाएगी. इसका मतलब यह है कि कर्मचारियों को सिर्फ बढ़ा हुआ डीए ही नहीं, बल्कि जुलाई, अगस्त और सितंबर का बकाया (Arrears) भी मिलेगा. यह सारा पैसा दिवाली से ठीक पहले, अक्टूबर की सैलरी के साथ खाते में आएगा. इससे त्योहारों के समय कर्मचारियों के हाथ में ज्यादा पैसा होगा और वे जमकर खरीदारी कर सकेंगे।

इस फैसले से केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों, पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स को सीधा फायदा मिलेगा, जो सातवें वेतन आयोग के तहत आते हैं।

2025 की दूसरी बड़ी बढ़ोतरी

आपको बता दें कि सरकार साल में दो बार महंगाई भत्ते में संशोधन करती है. यह 2025 में की गई दूसरी बढ़ोतरी है. पहला संशोधन साल की शुरुआत में किया जाता है और दूसरा साल के मध्य में. यह कदम करोड़ों कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए त्योहारों के मौसम में एक बड़ी राहत और खुशी लेकर आया है

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दो लुटेरों की हत्या करने के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार : आरोपी लुटेरों का पीछा करते हुए विधीपुर फाटक के पास पहुंचे और तीनों लुटेरों की थी हत्या

जालंधर : जालंधर ग्रामीण पुलिस ने विधीपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास दो लुटेरों की हत्या करने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जालंधर ग्रामीण पुलिस के एसएसपी अंगुर गुप्ता ने विस्तार...
article-image
पंजाब

जिले में ग्राम, उपमंडल व जिला स्तर पर बनेंगी धरती माता बचाओ समितियां : मुकेश रेपसवाल

धरती माता बचाओ निगरानी समितियों के गठन बारे बैठक आयोजित किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर उर्वरक उपयोग के लिए किया जाएगा प्रेरित एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरिद्वार में पंजाब के 4 युवक 84,500 रुपये के जाली नोटों के साथ गिरफ्तार

हरिद्वार :  हरिद्वार पुलिस ने  मेला अस्पताल के पास से पीछा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से 500-500 रुपये के 169 जाली नोट (कुल मूल्य 84,500 रुपये) बरामद हुए हैं। गिरोह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कल्याड़ा में जिला स्तरीय अंडर-19 सांस्कृतिक प्रतियोगिता का किया शुभारंभ : बच्चों के हुनर को तराशन के लिए सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं जरूरी: पठानिया

शाहपुर, 14 अक्तूबर। सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं बच्चों के हुनर को तराशने में अहम भूमिका निभाती हैं इसके साथ ही प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर भी मिलता है। यह उद्गार विधायक केवल सिंह पठानिया ने...
Translate »
error: Content is protected !!