सेहत मंत्री के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में अदालत ने जारी किया नोटिस

by

चंडीगड़ । पंजाब सरकार में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले में अदालत ने नोटिस जारी किया। यह मामला आम आदमी पार्टी की पटियाला महिला विंग की पूर्व प्रधान श्वेता जिंदल की शिकायत से जुड़ा हुआ है।

 

अब इस मामले की अगली सुनवाई 23 अक्टूबर को होगी।
पूर्व प्रधान श्वेता जिंदल ने अदालत में दायर अपनी शिकायत में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह के साथ उनके पुत्र और उनके कार्यालय इंचार्ज पर भी अनुचित व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए हैं।

जिंदल का दावा है कि उन्हें पार्टी में काउंसलर का टिकट देने का लालच देकर उनके साथ मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया गया। उन्होंने कहा कि मुझे इन लोगों ने मिलकर परेशान किया था, जिसके बाद मुझे अदालत में शिकायत करनी पड़ी है।

यह शिकायत भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं, जिनमें 114, 115(2), 56, 61, 74, 75(1)(i)(ii), 76, 78, 79, 351(1), 351(2), 351(3), 351(4), 356(1), 356(2), और 3(5) शामिल हैं, इसी के तहत दर्ज की गई है। अदालत ने शिकायत को लिखने और सुनवाई की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है।

अदालत द्वारा जारी नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि यह ‘समन’ नहीं है। भारतीय न्याय संहिता प्रक्रिया संहिता 2023 की धारा 223(1) के प्रावधानों के तहत आरोपी पक्ष को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया जाएगा। आरोपी की व्यक्तिगत उपस्थिति और जमानत का प्रश्न समन आदेश पारित होने के बाद ही उठेगा। अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई 23 अक्टूबर को निर्धारित की है और सभी आरोपी पक्षों को नोटिस जारी करने का आदेश दिया है।

यह हाई-प्रोफाइल मामला न केवल राज्य की राजनीति में बड़ी हलचल पैदा कर रहा है, बल्कि स्वास्थ्य मंत्री और सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी की छवि पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ओरिएंटेशन प्रोग्राम पीयूएसएसजीआरसी, होशियारपुर में आयोजित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब विश्वविद्यालय एस.एस.जी. रीजनल सेंटर, होशियारपुर के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (UIET) और डिपार्टमेंट ऑफ कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशंस (DCSA) की ओर से 12 सितम्बर 2025 को नए दाख़िल...
article-image
पंजाब

डिप्टी कमिश्नर ने जेजों चोअ में हादसे पर जताया दुःख, बचाव कार्यों का लिया जायजा

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज जेजों चोअ में पानी के तेज बहाव के कारण हुए एक दर्दनाक हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। इस घटना में एक इनोवा...
article-image
पंजाब

सुप्रीम कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को जमानत, डॉ. राजकुमार चब्बेवाल ने बांटे लड्डू

होशियारपुर : दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने पर होशियारपुर के लोकसभा सदस्य डॉ. राजकुमार चब्बेवाल ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की।...
article-image
पंजाब

राजकुमारी जय इंद्र कौर आल इंडिया जाट महासभा की पंजाब महिला विंग की अध्यक्ष नियुक्त

गढ़शंकार । आल इंडिया जाट महासभा, पंजाब दुारा राजकुमारी जय इंद्र कौर को पंजाब प्रदेश की महिला विंग का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया। यह जानकारी देते हुए आल इंडिया जाट महासभा के राष्ट्रीय...
Translate »
error: Content is protected !!