जिला स्तरीय वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं व चयन परीक्षण की तिथियां निर्धारित

by

एएम नाथ। चम्बा :  जिला प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय चंबा की ओर से वर्ष 2025-26 के लिए वार्षिक खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के आयोजन संबंधी तिथियां घोषित की गई थी जो ख़राब मौसम के कारण नहीं हो पाई थी।
राज्य स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु खिलाड़ियों के चयन के लिए एक दिवसीय चयन परीक्षण (वन डे सेलेक्शन ट्रायल) की रूपरेखा तैयार की गई है।
निर्धारित की गई तिथियों के तहत भट्टियात ज़ोन, भरमौर ज़ोन, सेंटर ज़ोन-1, सेंटर ज़ोन-2, चुराह ज़ोन, सलूणी ज़ोन तथा बनिखेत ज़ोन में बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं 4 अक्तूबर, बालक वर्ग की प्रतियोगिताएं 5 अक्टूबर को आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिताओं के आयोजन स्थल क्रमशः संबंधित वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में होंगे जिनमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गरनोटा, खणी, सरोल, कियानी, तीसा, सुरगानी तथा बनिखेत शामिल हैं।
इसी तरह जिला स्तरीय बालिका वर्ग की एथलेटिक व खेल प्रतियोगिताएं 7 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक राजकीय माध्यमिक पाठशाला भनौता में आयोजित की जाएंगी। वहीं बालक वर्ग की प्रतियोगिताएं 11 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला काकीरा में होंगी।
इसके अतिरिक्त जिला स्तरीय सांस्कृतिक, शतरंज व योग प्रतियोगिताएं भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी। जिसमें बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं 16 से 17 अक्टूबर तक और बालक वर्ग की प्रतियोगिताएं 17 से 18 अक्टूबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चैनड में होंगी। सांस्कृतिक, शतरंज और योग प्रतियोगिताओं की समयावधि निर्धारित की गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कनाडा में स्टूडेंट वीज़ा पर आने वाले 950 युवाओं को ब्रिटिश कोलंबिया में किया गिरफ्तार : बॉर्डर सिक्योरिटी एजेंसी ने 187 स्थानों पर की थी छापेमारी

कोलंबिया :   ब्रिटिश कोलंबिया में बॉर्डर सिक्योरिटी एजेंसी ने 187 स्थानों पर छापेमारी की और 950 युवाओं को गिरफ्तार किया, जो अवैध रूप से कम वेतन पर नियमों से अधिक काम कर रहे थे। ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आखिर ढूंढ लिए प्रकाश चन्द , जलभराव होने के बाद प्रकाश चंद तीन दिन से थेलापता : पांचवें दिन बेला इंदौरा से सुरक्षित निकाले 54 लोग : 2209 पहुंची रेस्क्यू किए गए लोगों की संख्या

धर्मशाला, 18 अगस्त। जिला कांगड़ा के इेदौरा में चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन पांचवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान एनडीआरएफ की टीम ने बोट के माध्यम से बेला इंदौरा के जलमग्न क्षेत्रों से 54...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

47 लाख कर्मचारियों के लिए दिवाली से पहले बड़ी खुशखबरी : बैंक अकाउंट में सरकार भेजेगी इतनी राशि

चंडीगढ़ : दिवाली आते ही सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले हो जाती है। आप राज्य कर्मी हो या केंद्रीय कर्मचारी हो दिवाली आपको मालामाल कर देती है। हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

3 की मौके पर ही मौत : बोलेरो जीप चिकनी मिट्टी पर फिसलकर खाई में जा गिरी, तीनों पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड के रहने वाले

एएम नाथ। मंडी :  मंडी जिले में कटौला के मरोगी मोड़ पर राक्षनाला के पास  सुबह 7:00 बजे बोलेरो जीप चिकनी मिट्टी पर फिसलकर खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में गाड़ी में सवार...
Translate »
error: Content is protected !!