आर.एस.एस. स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी करने पर खन्ना ने किया प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद

by

होशियारपुर, 3 अक्टूबर  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आर.एस.एस.) की 100वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक स्मारक 100 रुपये का सिक्का और एक विशेष डाक टिकट जारी कर देशसेवा को समर्पित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को एक विशेष सम्मान दिया है। खन्ना ने कहा कि प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी द्वारा जारी किये गए 100 रु. के सिक्के में भारत माता को आशीर्वाद देने की एक मुद्रा में दिखाया गया है और उनके साथ एक सिंह है और आर.एस.एस. के स्वयंसेवक को उनके आगे झुकते हुए दिखाया गया है। जारी किए गए विशेष डाक टिकट में 1963 में हुई गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने वाले आर.एस.एस. स्वयंसेवकों को दिखाया गया है। खन्ना ने कहा कि राष्ट्रवादी और मानवतावादी सोच पर चलने वाले संघ आर.एस.एस. को प्रधानमन्त्री मोदी द्वारा विशेष सम्मान दिया गया है। इस मौके खन्ना ने प्रधानमन्त्री मोदी का धन्यवाद करते हुए सभी संघ कार्यकर्ताओं और शीर्ष नेताओं को बधाई दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अनुबंध शिक्षकों को स्थायी अध्यापकों की तरह दें वित्तीय लाभ : हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने किया आदेश पारित

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने टीजीटी, पीजीटी और सीएंडवी अध्यापकों की अनुबंध आधार पर की गई भर्तियों को लेकर महत्वपूर्ण आदेश पारित किया है। अदालत ने इन शिक्षकों को उनके प्रथम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टूटी सड़कें, बदहाल स्कूल भवन, कच्चे रास्ते, पांच साल बाद भी विकास की राह देख रही पेखड़ी पंचायत

जर्जर स्कूल भवनों के बीच पढ़ाई, बेहतर शिक्षा के लिए गांव छोड़ रहे बच्चे। शलिंगा और पेखड़ी गांव के प्राथमिक स्कूलों की हालत चिंताजनक। क्षतिग्रस्त स्कूल भवन गिराने की कागजी प्रक्रिया पूरी, अब धरातल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने विभिन्न सेवाओं की फीस में की बढ़ोतरी

पुनीत महाजन l चंडीगढ़, 25 जून। विदेश यात्रा, शिक्षा, रोजगार और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए पासपोर्ट बनवाने की योजना बना रहे लोगों के लिए अब अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ेगा। केंद्र सरकार ने पासपोर्ट...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर पुलिस ने नैनवां में लगाया नशों की बुराईओं के खिलाफ लगाया जागरूकता कैंप

गढ़शंकर : गांव नैनवां में नशों के बुराईओं के खिलाफ जगारूकता कैंप गढ़शंकर पुलिस दुारा लगाया गया। जिसमें एसएचओ हरप्रेम सिंह ने पुलिस के सीनियर अधिकारियों दुारा नशे रोकने के लिए दी गई हिदायतों...
Translate »
error: Content is protected !!