तरनतारन सीट पर उपचुनाव के लिए AAP ने हरमीत सिंह संधू को घोषित किया उम्मीदवार : तीन बार विधायक रह चुके हैं संधू

by

तरतारन l मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तरनतारन विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए शुक्रवार को पूर्व विधायक हरमीत सिंह संधू को आम आदमी पार्टी (आप) का उम्मीदवार घोषित किया. जून में आप विधायक कश्मीर सिंह सोहल के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी। निर्वाचन आयोग ने अभी उपचुनाव की तारीख की घोषणा नहीं की है।

सभा के दौरान घोषित किया उम्मीदवार :  तरनतारन में एक सभा में मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि संधू उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार होंगे. मान ने लोगों से कहा, ”वह (संधू) आपकी पसंद हैं.” सीएम मान ग्रामीण संपर्क सड़कों के निर्माण की एक परियोजना की शुरुआत के लिए तरनतारन में थे।

विकास कार्यों की रफ्तार दोगुनी कर देंगे- सीएम

एक्स पोस्ट में सीएम भगवंत मान ने कहा, “हलका तरनतारन की उपचुनाव के लिए इलाके के ईमानदार और लोगों की पसंद हरमीत संधू को उम्मीदवार घोषित किया. आप हरमीत संधू को जिताकर विधानसभा भेजिए, हम क्षेत्र के विकास कार्यों की रफ्तार दोगुनी कर देंगे।

तीन बार विधायक रह चुके हैं संधू :- संधू तरनतारन सीट से तीन बार विधायक रह चुके हैं. वह 2002 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुने गए थे. इसके बाद 2007 और 2012 में वह शिरोमणि अकाली दल के टिकट पर फिर से निर्वाचित हुए थे. उन्होंने 2017 और 2022 में चुनाव लड़ा था लेकिन हार गये थे. वह जुलाई में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गये थे।

2022 के विधानसभा चुनाव में तरनतारन सीट पर कुल 16 उम्मीदवार थे. इनमें 12 पुरुष और 4 महिला उम्मीदवार थीं. आप के कश्मीर सिंह सोहल को कुल 52935 वोट मिले थे. उनका वोट शेयर 40.45 फीसदी था. संधू को 39347 वोट मिले थे और वोट शेयर 30.06 था. कांग्रेस के धरमबीर अग्निहोत्री को 26535 वोट मिले थे और वोट शेयर 20.28 था. गौरतलब है कि पंजाब में अभी आम आदमी पार्टी की ही सरकार है. आप ने उम्मीदवार की घोषणा कर चुनावी बिगुल बजा दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नहर वाली सड़क किनारे नामात्र रेलिंग बन रही जान का खौ -स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर पानी से भारी नहर में गिरी

गढ़शंकर, 25 जून : रूपनगर से आदमपुर तक जाने वाली बिस्त दोआब नहर आजकल लोगों के लिए जान का खौ बनी हुई है। दरअसल गढ़शंकर के बंगा मार्ग से लेकर गांव ऐमा जट्टां तक...
article-image
पंजाब

अमेरिकी गैंगस्टर’ का पंजाब कनेक्शन : राजा हरुवाल के 3 गुर्गे गिरफ्तार, 2 पिस्तौल व15 कारतूस बरामद

अमृतसर। स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल टीम और सीआइ (पठानकोट) की टीम ने ग्लाक पिस्तौल सहित तीन आरोपितों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से दो पिस्तौल और पंद्रह कारतूस बरामद कर...
article-image
पंजाब

एमएससी कमेस्ट्री के चतुर्थ सेमेस्टर के नतीजों में संदीप कौर प्रथम : खालसा कॉलेज में एमएससी केमिस्ट्री और बी.ए. चतुर्थ सेमेस्टर का परिणाम उत्कृष्ट रहा

गढ़शंकर । बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स एमएससी केमेस्ट्री के चतुर्थ सेमेस्टर और स्नातक पाठ्यक्रम बी.ए. के चौथे सेमेस्टर का रिजल्ट शानदार रहा है. कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य प्रो. लखविंदरजीत...
article-image
पंजाब , समाचार

गढ़शंकार के गाँव नैनवा के सतीश राणा दूसरी बार अखिल भारतीय राज्य सरकार कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुने गए

 गढ़शंकार। बिहार के बेगूसराय में आयोजित अखिल भारतीय राज्य सरकार कर्मचारी महासंघ के चार दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन 16 अप्रैल को महत्वपूर्ण निर्णयों के साथ हुआ। यह जानकारी देते हुए अखिल भारतीय राज्य...
Translate »
error: Content is protected !!