ऊना में एमएसएमई सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 6 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश सरकार के औद्योगिक विभाग द्वारा जिला ग्रामीण विकास अभिकरण ऊना में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के लिए एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य राज्य में एमएसएमई पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ बनाना, प्रौद्योगिकी अपनाने को प्रोत्साहित करना, प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता में वृद्धि करना तथा सतत औद्योगिक प्रथाओं को बढ़ावा देना था। कार्यशाला में ऊना जिले के 65 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधि, स्थानीय कारीगर तथा किसान उत्पादक संगठनों के सदस्य शामिल थे। प्रतिभागियों में औद्योगिक क्षेत्र गगरेट के अध्यक्ष प्रमोद और महासचिव सुरेश भी उपस्थित रहे।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए औद्योगिक विभाग ऊना के महाप्रबंधक रचित शर्मा ने बताया कि विभाग द्वारा क्लस्टर प्रणाली के अंतर्गत उद्यमों को उन्नत तकनीक, आधुनिक मशीनरी एवं उपकरण क्लस्टर स्तर पर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। यह सुविधाएं क्लस्टर विकास कार्यक्रम के तहत प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने एमएसएमई हरितीकरण पहल की जानकारी देते हुए पर्यावरण-अनुकूल औद्योगिक प्रक्रियाओं को अपनाने एवं ऊर्जा दक्षता बढ़ाने के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान विभागीय अधिकारियों ने प्रतिभागियों को स्पाइस योजना, गिफ्ट योजना, तथा एमएसई-सीडीपी के विभिन्न घटकों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। इसके साथ ही एमएसएमई प्रदर्शन सुधार योजना, क्लस्टर-आधारित विकास एवं सर्कुलर अर्थव्यवस्था पर आधारित उद्योगों के हरितीकरण की रणनीतियों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
प्रतिभागियों ने इस कार्यशाला को अत्यंत उपयोगी और ज्ञानवर्धक बताया तथा कहा कि इससे एमएसएमई क्षेत्र को आधुनिक उपकरणों, तकनीकी संसाधनों और सतत औद्योगिक प्रथाओं के माध्यम से सशक्त बनाने में सहायता मिलेगी।
इस अवसर पर प्रबंधक डीआईसी ऊना अखिल शर्मा, विस्तार अधिकारी दीपक सहित अन्य उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

ऊना में सीएम ने समर्पित किए 25.79 करोड़ के विकास प्रोजेक्ट….नशे के कारोबार में लिप्त लोगों को मिलेगी कड़ी सजा: सीएम सुक्खू

ऊना बाल स्कूल में अगले सत्र से को-एजुकेशन और सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू होगा : शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में बुनियादी बदलाव कर रही सरकारः मुख्यमंत्री सुक्खू रोहित जसवाल।/ एएम नाथ ।  ऊना : मुख्यमंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

9 से 16 अगस्त तक कोविड-19 नियमों के साथ होगा श्रावण अष्टमी मेले का आयोजनः डीसी

ऊना: प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां श्री चिंतपूर्णी में श्रावण अष्टमी मेले का आयोजन मानक संचालन प्रक्रिया के तहत तथा कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए 9 से 16 अगस्त 2021 तक किया जाएगा। मेले...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश में फंसे हुए है 700 श्रद्धालु… रक्षा मंत्री से श्रद्धालुओं को निकालने के लिए मांगेगे 6 हेलीकॉप्टर : सीएम सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : चंबा के भरमौर मणिमहेश में अभी भी 700 श्रद्धालु फसे हुए हैं। इन श्रद्धालुओं को निकालने के लिए हिमाचल के मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रक्षा मंत्री से हेलीकॉप्टर देने की मांग...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जगदीप धनखड़ के इस्तीफे की वजह यह है ? …जानिए इनसाइड स्टोरी

नई दिल्ली : सदन से लेकर सार्वजनिक कार्यक्रमों तक मुखर रहने वाले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे को देश की राजनीति के जानकार अनायास नहीं मान रहे हैं। खुलकर तो नहीं, लेकिन कुछ इसे...
Translate »
error: Content is protected !!