सांसद मालविंदर सिंह कंग ने किया हलका गढ़शंकर की मंडियों का दौरा

by

गढ़शंकर, 9 अक्तूबर : आनंदपुर साहिब के सांसद  मालविंदर सिंह कंग ने आज हलका गढ़शंकर की विभिन्न अनाज मंडियों का दौरा कर धान की खरीद का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने किसानों से सीधे मुलाकात की। उन्होंने दाना मंडी रोड़मजारा, समुंदड़ा, पनाम, गढ़शंकर और सैला मंडियों का निरीक्षण किया।
सांसद कंग ने किसानों से उनकी समस्याओं के बारे में विस्तारपूर्वक बातचीत की और भरोसा दिलाया कि किसानों द्वारा उठाई गई सभी जायज़ मांगों और दिक्कतों का शीघ्र समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फसलों की लिफ्टिंग समय पर की जा रही है और किसानों को उनकी उपज का भुगतान भी निर्धारित समय सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जा रहा है।
उन्होंने मंडियों में खरीद प्रक्रिया, व्यवस्था, सफाई और प्रशासनिक सहयोग का जायज़ा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सांसद कंग ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी किसान को अपनी फसल की बिक्री में कोई कठिनाई न हो।
इस अवसर पर गढ़शंकर के आप के संगठन इंचार्ज चरनजीत सिंह चन्नी, सरपंच बलदीप सिंह चेयरमैन मार्किट कमेटी , स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी, मंडी बोर्ड के प्रतिनिधि, आढ़ती एसोसिएशन के सदस्य और बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री जिम्पा ने नशे के खात्मे, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, अनाधिकृत माइनिंग पर ठोस कदम उठाने की दी हिदायत

होशियारपुर, 25 मार्च: राजस्व, पुर्नवास व आपदा प्रबंधन, जल संसाधन और जल आपूर्ति और सैनीटेशन मंत्री पंजाब श्री ब्रम शंकर जिंपा ने जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि...
article-image
पंजाब

अंतर जिला सीनियर क्रिकेट में होशियारपुर ने नवांशहर को 70 रन से हराया : डा. रमन घई

रचित सोनी व कुलवीर सिंह ने बल्लेबाजी तथा कर्मवीर, रजत व हैरल ने गेंदबाजी में किया बढ़िया प्रदर्शन होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर जिला सीनियर लड़कों की प्रतियोगिता में...
article-image
पंजाब

स्कूलों में न टीचर हैं, न अस्पतालों में डॉक्टर ..सुप्रिया श्रीनेत का आप सरकार पर शब्दी हमला

लुधियाना :  दिल्ली के फर्जी शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल के नाम पर धोखाधड़ी करके बनी ‘आम आदमी पार्टी’ सरकार के राज में पंजाब में न तो स्कूलों में शिक्षक हैं और न ही अस्पतालों...
article-image
पंजाब , हरियाणा

तिवारी ने हार को ‘विनम्रतापूर्वक’ स्वीकार करने के लिए टंडन को दिया धन्यवाद : लेकचरारों को जल्द नियमित करने का आश्वासन दिया – मनीष तिवारी

चंडीगढ़, 17 मई: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार मनीष तिवारी ने अपने भारतीय जनता पार्टी के प्रतिद्वंद्वी संजय टंडन को “2024 की हार को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करने...
Translate »
error: Content is protected !!