पंचायत चुनाव रद्द करने पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की प्रतिक्रिया

by

एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने दिसंबर में होने वाले पंचायत चुनाव रद्द करने पर कहा कि मुख्यमंत्री और सरकार प्रदेश के लोगों का सामना नहीं कर सकती, इसलिए आपदा की आड़ में पंचायत चुनाव नहीं करवा रही है। सरकार को इस चुनाव के परिणाम पहले से ही पता है। इन चुनावों में कांग्रेस की करारी हार तय है। इसलिए पहले नगर निगम और नगर निकाय के चुनाव से किनारा किया और अब पंचायत चुनाव को भी रोक दिया है। आपदा के नाम पर पहले डिप्टी कमिश्नर से पत्र लिखवाए गए और तत्काल चुनाव टाल दिए गए। सब कुछ सरकार द्वारा स्क्रिप्टेड था। जिस आपदा के नाम पर सरकार चुनाव टाल रही है उन्हीं आपदा प्रभावितों को सरकार ने भगवान भरोसे छोड़ दिया है। सरकार अपनी नाकामी से भागने की बजाय जनता का सामना करें और निर्धारित समय पर चुनाव करवाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एडीएम ने आईएचएम के नए विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं : संस्थान के फ्रेशर्स समारोह ‘मीट एंड मिंगल आरंभ-2024’ में मोहित बने मिस्टर फ्रेशर

रोहित भदसाली। हमीरपुर 20 सितंबर :  होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर के नए विद्यार्थियों के लिए शुक्रवार को फ्रेशर्स समारोह ‘मीट एंड मिंगल आरंभ-2024’ आयोजित किया गया, जिसमें एडीएम एवं संस्थान के कार्यकारी प्रधानाचार्य...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रेमिका ने शादी का बनाया दबाव, हनीमून के बहाने ले गया हिमाचल, फिर दी दर्दनाक मौत.

एएम नाथ। मंडी । हिमाचल प्रदेश की मंडी पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा कर लिया है। पंडोह के 9 मील के पास महिला का मर्डर हुआ था। ब्लाइंड दिख रहे इस मामले...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कुल्हड़ पिज्जा वाले कपल के बाद पाकिस्तानी टिकटॉक स्टार अलीजा सहर का प्राइवेट वीडियो वायरल

चंडीगढ़ : कुल्हड़ पिज्जा वाले कपल के बारे में आपने सुना ही होगा। कपल का एक प्राइवेट वीडियो लीक हो गया था, जिसके बाद उन्हें जबरदस्त ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। अब कुल्हड़ पिज्जा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिजली परियोजनाओं के प्रबंधन प्रभावित पंचायतों में सीएसआर के तहत किये जा रहे कार्य को प्राथमिकता दे – सुंदर सिंह ठाकुर

कुल्लू 19 जनवरी :  स्थानीय क्षेत्र विकास प्राधिकरण (लाडा) की बैठक आज यहां मुख्य संसदीय सचिव वन ऊर्जा पर्यटन व परिवहन तथा प्राधिकरण के अध्यक्ष सुंदर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई...
Translate »
error: Content is protected !!