रिपोर्ट लिखवाने गए मां-बेटी से दुष्कर्म मामले में SHO सस्पेंड

by

फिल्लौर  : नाबालिग लड़की व उसकी मां से दुष्कर्म के मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने के बाद थाना फिल्लौर के लाइन हाजिर किए गए एसएचओ भूषण कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है।

पीड़िता अपनी मां के साथ पुलिस थाने में इंसाफ की गुहार लगाने गई थी, लेकिन एसएचओ ने उल्टा उनको ही परेशान करना शुरू कर दिया।

यह मामला मीडिया में उजागर हुआ तो पुलिस की बदनामी होती देख एसएसपी हरविंदर सिंह वर्क ने उसे सस्पेंड कर विभागीय जांच बिठा दी और उसे सस्पेंड कर दिया। वहीं, पंजाब राज्य महिला आयोग ने इस मामले पर कड़ा संज्ञान लेते हुए एसएसपी को नोटिस जारी किया है।

आयोग ने एसएसपी को जारी किए नोटिस में कहा है कि उनका ध्यान इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहे वीडियो पर पड़ा, जिसमें भूषण कुमार दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग लड़की के मामले में आरोपित पर कार्रवाई करने की जगह पीडि़ता व उसकी मां के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। आयोग ने निर्देश दिया है कि वे 13 अक्टूबर को सुबह 11 बजे आयोग के कार्यालय में भूषण कुमार की स्टेटस रिपोर्ट पेश करें। उधर, लोक इंसाफ मंच के प्रधान कामरेड जरनैल सिंह और रामजी दास ने प्रशासन को 15 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि भूषण के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया तो धरना देंगे। एसएसपी हरविंदर सिंह ने भूषण के सस्पेंड होने की पुष्टि की और कहा कि समय पर महिला आयोग को रिपोर्ट दे देंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Faculty Development Programme at LTSU

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/18 June: Faculty Development Programme (FDP) on “Transforming Higher Education through Emerging Technologies and Skill-Based Learning” at Lamrin Tech Skills University (LTSU), Punjab, featured a series of insightful sessions. S. Nirmal Singh Rayat,...
article-image
पंजाब

जव तक कृषि कानूनों के रद्द होने तक जीओ सैंटरों के आगे धरना जारी रहेगे: शिगारा राम

गढ़शंकर: सयुंक्त किसान र्मोचा दुारा जीओ के कार्यालय के समक्ष संतोख सिंह कोटफतूही की अध्यक्षता में लगाया गया। जिसमें विभन्न व्क्ताओं ने मोदी सरकार दुारा जो किसानों के साथ साथ बार मीटिंग करने के...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

खाली हाथ लौटी पुलिस : डीआईजी डा. एस भूपति के नेतृत्व तीन सौ पुलिस कर्मवारियों ने चलाया चार घंटे बसती सैसियां में सर्च अपरेशन

गढ़शंकर। गांव बसती सैसियां में डीआईजी डा. एस भूपति के नेतृत्व में तीन सौ पुलिस अधिकारयिों व कर्मचारियों में नशे के खिलाफ चलाए अभियान के तहत अचानक पहुंच कर सर्च अपरेशन चलाया। हालांकि पुलिस...
article-image
पंजाब

Confluence of Faith, History and

A Sacred Site of Salvation After Untimely Death – Centuries-Old Pind Daan Tradition Continues in Pehowa Pehowa (Haryana)/Daljeet Ajnoha/Mar.3 The ancient religious town of Pehowa is home to the sacred Saraswati Tirth, where the...
Translate »
error: Content is protected !!