प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतरीन सुविधाएं दे रहे हैं मुख्यमंत्री : अजय शर्मा

by
एपीएमसी अध्यक्ष ने किया जिला स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
एएम नाथ।  हमीरपुर 15 अक्तूबर। जिला स्तरीय अंडर-14 स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को यहां शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) हमीरपुर में आरंभ हुई, जिसका उदघाटन एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा ने किया।
May be an image of one or more people, table, crowd, hospital and text
इस अवसर पर आयोजन समिति और सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए अजय शर्मा ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से नन्हें प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने एवं उन्हें आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बहुत ही सराहनीय निर्णय लिए हैं। उन्होंने खिलाड़ियों की डाइट मनी और यात्रा भत्ते में कई गुणा वृद्धि की है तथा प्रदेश से बाहर यात्रा के लिए रेलवे में एसी क्लास तक की सुविधा की व्यवस्था की है। राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर के विजेताओं के लिए लाखों के पुरस्कार और बेहतरीन कोचिंग का प्रावधान किया गया है। सभी जिलों में स्टेडियम और इंडोर स्टेडियमों के निर्माण का निर्णय भी लिया गया है। इसी के तहत नादौन में लगभग 115 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधा उपलब्ध होंगी। सुजानपुर के ग्राउंड में सिंथेटिक ट्रैक बिछाने की घोषणा की गई है।
ब्वायज स्कूल हमीरपुर की चर्चा करते हुए अजय शर्मा ने कहा कि इसी स्कूल के विद्यार्थी रहे मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने मुख्यमंत्री से स्कूल के मैदान के जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण, सोलर लाइट्स लगाने तथा भवन के लिए सोलर प्लांट मंजूर करवाया तथा लाखों रुपये की लागत से इन सभी कार्यों को पूर्ण करवाकर विद्यार्थियों एवं खिलाड़ियों को बहुत बड़ी सौगात दी है। शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा के नाम से स्कूल का नामकरण भी उन्होंने मुख्यमंत्री से करवाकर शहीद वीर सैनिकों का सम्मान किया।
May be an image of one or more people and dais
नन्हें खिलाड़ियों से मुख्यमंत्री के व्यक्तित्व से प्रेरणा लेने की अपील की करते हुए अजय शर्मा ने कहा कि साधारण परिवार से संबंध रखने वाले ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू अपनी मेहनत, समर्पण और दृढ़ संकल्प के बल पर ही प्रदेश के शीर्ष पद पर पहुंचे हैं। उन्हांेने हमीरपुर के लिए मेडिकल कालेज, बस स्टैंड, नगर निगम, हैलीपोर्ट और कई अन्य बड़ी परियोजनाओं की सौगात दी है। जिला हमीरपुर के लिए यह सौभाग्य एवं गर्व का विषय है।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य मुश्ताक मुहम्मद ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों, टीम प्रभारियों और प्रतिभागी खिलाड़ियों का स्वागत किया तथा प्रतियोगिता के लिए किए गए आवश्यक प्रबंधों की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
समारोह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील कुमार, मनोज शर्मा, डॉ. शशि शर्मा, शहंशाह, राकेश रानी वर्मा, राजेश आनंद, रमेश लॉर्ड, राकेश शर्मा, अनिल श्याम और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

11.32 करोड़ रुपये से निर्मित सम्पर्क मार्ग एवं पुलों का मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया लोकार्पण : मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा पौंग बांध क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 100 करोड़ रुपये की योजनाएं प्रस्तावित –

प्रागपुर सब तहसील को तहसील व पुलिस चौकी डाडासीबा को पुलिस थाना में स्तरोन्नत करने व चामुखा में आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी खोलने की घोषणा प्रागपुर :   मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

करसोग में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस समारोह : SDM नरेंद्र सिंह

समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों, देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले क्षेत्र के शहीदों के परिजनों को भी किया जाएगा आमन्त्रित करसोग  :  करसोग में 75वें गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पदमश्री अवार्ड से सम्मानित नेक राम शर्मा ने DC अपूर्व देवगन से भेंट कर मिलेट्स के बारे में चर्चा की : क्षेत्र की समस्याओं को भी उनके समक्ष रखा

एएम नाथ।  मंडी :  उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन के एक दिवसीय करसोग दौरे के दौरान करसोग क्षेत्र से संबंध रखने वाले पदमश्री अवार्ड से सम्मानित नेक राम शर्मा ने उपायुक्त से भेंट कर मिलेट्स...
article-image
हिमाचल प्रदेश

70.26 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के बैजनाथ के लिए मुख्यमंत्री ने शिलान्यास व उद्घाटन किए

एएम नाथ। बैजनाथ : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिला के अपने शीतकालीन प्रवास के अंतिम दिन तथा पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह के बाद बैजनाथ के लिए 70.26 करोड़ रुपये की विकास...
Translate »
error: Content is protected !!