टांडा में गोधन कटलके विरोध में हिंदू संगठनों ने गढ़शंकर में तीन घंटे जाम लगाकर किया धरना प्रदर्शन।

by

गढ़शंकर – टांडा में अज्ञात कातिलों द्वारा 30 गोधन का कत्ल करने के विरोध में और इनके कातिलों को जल्द पकड़ने के लिए हिंदू संगठनों ने शहर के बंगा चौक पर धरना देकर तीन घंटे तक ट्रैफिक जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शन को संबोधित करते हुए एडवोकेट पंकज किरपाल ने कहा कि टांडा में जिस प्रकार निर्ममता से 30 गाय को कत्ल किया गया उससे हिंदू समाज सहित सभी धार्मिक सगठनों में रोष पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि बेशक रेलवे पुलिस द्वारा गोधन कातिलों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दिया गया है लेकिन अभी तक किसी भी आरोपी को न पकड़ पाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लग रहा है। उन्होंने कहा कि गोधन को बड़ी संख्या में कत्ल करना हिंदू धर्म पर हमला है जिसे समाज सहन नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि गोधन के कातिलों को जल्द गिरफ्तार न किया गया तो इस आंदोलन को तेज किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी। इस प्रदर्शन में सभी वक्ताओं ने गोधन कातिलों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। प्रदर्शन में गढ़शंकर गौशाला के प्रधान राणा चंद्रभान, राहुल ओदोआना प्रधान श्री गुरु रविदास सेना, चेतन कुमार, राजीव राणा, प्रणव किरपाल, कुलविंदर बिटटू, सरिता शर्मा, राजीव अरोड़ा, करमजीत हस्तीर, गौतम शर्मा, गुरदीप सिंह, राजकुमार, दिलवर सिंह ने भी प्रदर्शन को संबोधित किया। डीएसपी गढ़शंकर नरिंदर औजला ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि गोधन क़ातिलों को जल्द गिरफ्तार करने संबंधी मांगपत्र प्राप्त किया तो प्रदर्शनकारियों ने अपना धरना समाप्त किया।
फ़ोटो:
गढ़शंकर के बंगा चोक पर गोधन क़ातिलों को पकड़ने के लिए लगाए धरने को संबोधित कर रहे पंकज किरपाल।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अवैध संबंध… पति बन रहा था रोड़ा, आशिक के साथ मिलकर पति को दे दी खौफनाक मौत

अमृतसर : अमृतसर में महिला ने अपने आशिक के साथ मिलकर अपने पति को ही मौत के घाट उतार दिया । थाना लोपोके के अधीन आते गांव हेतमपुरा के जसपाल सिंह की उसकी पत्नी...
article-image
पंजाब

Talwara Block Excels in District-Level

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha /Nov 05 : Students from Talwara Block displayed remarkable talent and determination at the district-level primary sports competitions, achieving commendable success across various events and earning accolades for their block.In wrestling...
article-image
पंजाब

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत : परिजनों ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप

नालागढ़ : रामपुर गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका का नाम नेहा झींझरी था, जो पंजाब के आनंदपुर साहिब की रहने वाली थी और उसकी शादी करीब...
article-image
पंजाब

सैंपलों को ज्यों का त्यों रखने के लिए होशियारपुर को मिले 3 बड़े फ्रिज, एक चिल्लर व 2 कैरियर – नई मशीनों से फूड सैंपलिंग व टैस्टिंग को मिलेगा बढ़ावा

होशियारपुर I  प्रदेश सरकार के मिशन तंदुरुस्त पंजाब के अंतर्गत खाने-पीने वाले पदार्थों की शुद्धता, मानक व क्वालिटी जांचने के लिए स्टेट फूड कमिश्न पंजाब की ओर से जिले में 3 बड़े फ्रिजों, एक...
Translate »
error: Content is protected !!