पंजाब में अवैध खनन का मामला : रोपड़ में 630 1630 करोड़ रुपये का अवैध खनन की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर दाखिल याचिका को लेकर हाईकोर्ट ने सरकार और विजिलेंस ब्यूरो से मांगा जवाब

by

चंडीगढ़ ।  रोपड़ में 630 व मोहाली में 1000 करोड़ रुपये का अवैध खनन हर साल होने का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार व विजिलेंस ब्यूरो को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है।

याचिका दाखिल करते हुए मोहाली निवासी निखिल सर्राफ ने हाईकोर्ट को बताया कि वह पेशे से वकील है और अवैध खनन को लेकर मोहाली निवासी लोगों द्वारा दाखिल केस लड़ रहा है। याची ने बताया कि वह केस अभी कोर्ट में विचाराधीन है और फिर भी अवैध खनन को रोकने का कोई प्रयास सरकार द्वारा नहीं किया जा रहा। इसके चलते याची ने अवमानना याचिका दाखिल की थी। याचिका दाखिल होने के बाद याचिकाकर्ता के फार्म के निकट खनन के लिए तीन अनुमतियां दे दी गई। याची ने कहा कि अवैध खनन एक ओर स्थानीय लोगों को नुक्सान पहुंचा रहा है दूसरी ओर सरकार को राजस्व का। याची ने बताया कि एनजीटी ने 2020 में जारी आदेश में कहा था कि रोपड़ में 630 तो वहीं मोहाली में 1000 करोड़ रुपये का अवैध खनन हर साल हो रहा है।

याची ने कहा कि इस बारे में हर स्तर पर शिकायत देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। याची ने कहा कि अधिकारियों की मिली भगत से अवैध खनन को अंजाम दिया जा रहा है। ऐसे में कोर्ट से अपील की गई कि इस मामले की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी को सौंपी जाए। याची पक्ष की दलीलें सुनने के बाद हाईकोर्ट ने याचिका पर पंजाब सरकार व विजिलेंस ब्यूरो को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

आपदा में विश्वास का पर्याय हिमाचल पुलिस, सोलन पुलिस द्वारा किए जा रहे कार्य की पूरे प्रदेश एवं देश में की जा रही सराहना : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के संवेदनशील नेतृत्व में प्रदेश सरकार एवं सभी अधिकारी तथा कर्मचारी दिन-रात सतत् क्रियाशील

सोलन : हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष हो रही भारी वर्षा से त्रस्त जन-जन की पीड़ा को कम करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के संवेदनशील नेतृत्व में प्रदेश सरकार एवं सभी अधिकारी...
article-image
पंजाब

पीडीएम माडल स्कूल हैबोवाल : आठवीं में कमलप्रीत कौर 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम

स्कूल हैबोवाल का आठवीं कक्षा का नतीजा शानदार रहा गढ़शंकर, 8 जून पीडीएम माडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल हैबोवाल बीत का आठवीं कक्षा का नतीजा शानदार रहा है। आठवीं कक्षा की छात्रा कमलप्रीत कौर वासी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

लूटेरे फरार : स्तनोर अड्डे पर वेस्टर्न यूनियन की दुकान से दो लाख रुपये की लूट, लूटेरों ने तेजधार हथियार पकड़े हुए थे

गढ़शंकर, 08 अगस्त  : गढ़शंकर-होशियारपुर रोड पर स्तनोर बस अड्डे पर दत्त एंटरप्राइजेज दुकान से तीन लूटेरों ने लूट की घटना को अंजाम देते हुए दुकानदार से दो लाख रुपये लूट कर फरार हो...
Translate »
error: Content is protected !!