मंत्री जगत सिंह नेगी ने धरवास में निर्माणाधीन एकलव्य आवासीय स्कूल परिसर भवन का किया निरीक्षण

by

एएम नाथ। चंबा (पांगी) : राजस्व बागवानी, जनजातीय विकास तथा जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने शुक्रवार को धरवास में एकलव्य आवासीय स्कूल परिसर निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया।

उन्होंने को इस परियोजना का तेजी से गुणवत्ता पूर्ण निर्माण कार्य करने के लिए सराहना की। उन्होंने बताया कि इस परियोजना को अगले वर्ष पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।


उन्होंने बागवानी विभाग के धरवास फल, संतति संवर्धन एवं प्रदर्शन उद्यान का भी निरीक्षण किया। उन्होंने जलशक्ति विभाग को इस उद्यान के लिए सिंचाई की स्कीम निर्माण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने तिलमिल पानी के साथ पुराने रास्ते में क्षति ग्रस्त पुलिया को पुनः निर्मित करने के वन विभाग को निर्देश दिए।


इस अवसर पर स्थानीय विधायक डॉ. जनक राज, उपमंडल अधिकारी रमन घरसंगी, बीएसएनल के आला अधिकारी, बागवानी विभाग के एसएमएस नरेश नायक तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

AIMS बिलासपुर में मरीज के तकिये के नीचे मिला चिट्टा : नर्सिंग ऑफिसर ने पकड़ा

बिलासपुर :  एम्स बिलासपुर में 15 दिन से उपचाराधीन गढ़शंकर (पंजाब) निवासी एक मरीज के पास 0.9 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। हालांकि व्यक्ति के पास बरामद मात्रा कम है, लेकिन संस्थान में उसके...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारतीय सेना की और बढ़ेगी ताकत : नई हॉवित्जर तोपों और नई रेजिमेंट्स की है तैयारी

एएम नाथ। नई दिल्ली : भारतीय सेना की मारक क्षमता कुछ और बढ़ने जा रही है. सेना जल्द ही 300 स्वदेशी धनुष हॉवित्जर तोपों का नया ऑर्डर दे सकती है। रक्षा मंत्रालय की उच्च...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*कोलडैम प्रभावित क्षेत्र के लोगों को सुरक्षा मुहैया करवाना हमारी प्राथमिकता- DC अनुपम कश्यप

 सतलुज नदी में बढ़ते जल स्तर से हुए नुक्सान पर लोक निर्माण विभाग ने दी रिपोर्ट, – एनटीपीसी ने सतलुज बेसिन पर सिल्ट के जमाव पर दी रिपोर्ट  रिपोर्ट का अध्ययन विशेषज्ञ टीम से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में 30 मार्च को लगेगी पेंशन अदालत

रोहित जसवाल।  ऊना, 24 मार्च। डाकघर ऊना मंडल के अधीक्षक भूपिंदर सिंह ने जानकारी दी कि ऊना मंडल में पेंशन अदालत 30 मार्च को सायं 4 बजे आयोजित की जाएगी। इस दौरान डाक पेंशनभोगियों...
Translate »
error: Content is protected !!