मेरे बेटे को ड्रग्स की लत थी : आरोपों पर पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा ने दिया जवाब

by

पंचकूला :  पंजाब पुलिस के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा ने बेटे अकील अख्तर की मौत के बाद पहली बार मीडिया के सामने आकर चुप्पी तोड़ी है। सहारनपुर के अपने पैतृक गांव हरडा खेड़ी में उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए परिवार पर लगे आरोपों को झूठा और राजनीति से प्रेरित बताया।

मोहम्मद मुस्तफा ने कहा कि उनके बेटे की मौत को लेकर फैलाई जा रही बातें तथ्यों पर नहीं, अफवाहों पर आधारित हैं।

आरोपों पर क्या बोले पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा?

पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा ने कहा कि, हमारे परिवार पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वो पूरी तरह बेबुनियाद और मनगढ़ंत हैं, जिसने मुकदमा दर्ज कराया है, उस व्यक्ति का नाम शम्शुद्दीन चौधरी है, जिसे मैं जानता तक नहीं. उन्होंने आगे कहा कि शम्शुद्दीन पर करोड़ों रुपए के फ्रॉड के केस दर्ज हैं और वही व्यक्ति अब उन्हें और उनके परिवार को फंसाने की साजिश कर रहा है।

बदले की भावना से लगाए गए आरोप :  पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा ने आगे कहा कि, “वो मेरा रिश्तेदार होने का दावा कर रहा है, जबकि वो न मेरा रिश्तेदार है, न परिचित. वो मेरे घर से करीब ढाई किलोमीटर दूर रहता है और सिर्फ एक केस के सिलसिले में कभी मेरे पास आया था. अब वही व्यक्ति राजनीति और बदले की भावना से प्रेरित होकर झूठे आरोप लगवा रहा है।

मैं झूठ का मुकाबला करूंगा –  पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा ने कहा कि गंदी सोच रखने वालों ने इल्जाम लगाया है. मैं झूठ का मुकाबला करूंगा. जब कोई किसी पर गंदे आरोप लगाता है, तब पुलिस का फर्ज बनता है कि उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करे. शम्शुद्दीन द्वारा जो शिकायत दी गई है, उस पर FIR दर्ज हुई है. मैं पुलिस के इस कदम का स्वागत करता हूं. पुलिस की जांच में चंद दिनों बाद सबको सच और झूठ का पता लग जाएगा.

मेरे बेटो को ड्रग्स की लत थी-  पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा ने कहा कि जिन लोगों ने ये करवाया है, उनको भी सोचना होगा कि बहुत सीरियस एलिगेशन है. जो उन लोगों ने हमारे ऊपर आरोप लगाए हैं, वह बेहद गंभीर हैं. पुलिस देखेगी इन सबको. मेरा बेटा एक मरीज था. 18 साल की उसकी मेडिकल हिस्ट्री है. पूरी पंजाब पुलिस को इसका पता है. पंजाब के अंदर एक बहुत बड़ी बीमारी ड्रग्स एडिक्शन की है. मेरा बेटा भी उसी का शिकार था. वो रात-रात भर जागता था, खाता था, पीता था और दिन में सोता था।

इन लोगों पर दर्ज की गई FIR :  दरअसल, पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा और पूर्व कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना के बेटे, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के वकील अकील अख्तर (35) की हरियाणा के पंचकूला स्थित आवास पर संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने अब एक नया मोड़ ले लिया है. परिवार की ओर से पहले इस घटना को दवाई का ओवरडोज बताते हुए मौत करार दिया गया था. इस मामले में पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा, उनकी पत्नी (कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना) और बहन सहित परिवार के अन्य सदस्यों पर हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है।

शिकायत करने वाले शम्शुद्दीन चौधरी ने क्या कहा?  इस पूरे मामले में शम्शुद्दीन चौधरी नाम के एक व्यक्ति ने पंचकूला पुलिस को शिकायत दी और अकील अख्तर के द्वारा 27 अगस्त को बनाया गया एक वीडियो भी शेयर किया। शम्शुद्दीन चौधरी पंजाब के मलेरकोटला में मोहम्मद मुस्तफा और उनके परिवार के पड़ोसी हैं. उनके मुताबिक, ये पूरा मामला बेहद ही संदिग्ध है. परिवार पिछले कई दशकों से राजनीति पंजाब के मलेरकोटला में कर रहा है। लेकिन अकील अख्तर की मृत्यु के बाद उसके शव को मलेरकोटला लाने की बजाय सहारनपुर के पैतृक गांव ले जाया गया, जहां पर पिछले कई सालों से परिवार नहीं गया है और ये बेहद ही संदेह की बात है।

शम्शुद्दीन चौधरी ने कहा कि अकील अख्तर को घर पर बंधक बनाकर रखा गया था। उसके द्वारा लगातार जो आरोप अपने वीडियो में लगाए गए हैं, उनकी जांच की जानी बेहद ही जरूरी है. इसी वजह से उन्होंने इस मामले को पंचकूला पुलिस के सामने रखा है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सीएम भगवंत मान ने अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड किया जारी : हेल्थ, एजुकेशन, बिजली……जानें कौन-कौन से वादे किए पूरे?

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने आज चार साल पूरे कर लिए हैं. इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इन वर्षों के लिए अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वास्थ्य सेवाओं में मानवीय संवेदना और बुनियादी सुविधाएँ अत्यंत आवश्यक : डॉ. जनक राज

सेवा परमो धर्म: मेडिकल कॉलेज चंबा में मरीजों की सुविधा हेतु 15 व्हील चेयर भेंट एएम नाथ। चंबा :  “सेवा परमो धर्म” और “नर सेवा नारायण सेवा” के भाव को आत्मसात करते हुए आज...
article-image
पंजाब

लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को मिली और मजबूती : दीवान और जगसीर ने हल्का पश्चिम के नए ब्लॉक चेयरमैनों को नियुक्ति पत्र सौंपे

लुधियाना, 11 जून: लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को और अधिक मजबूती प्रदान करते हुए, जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग लुधियाना के चेयरमैन एडवोकेट राहुल पुहाल की मौजूदगी में, लुधियाना शहरी...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ सेक्टर-35 में पेवर ब्लॉक एवं कर्व-चैनल बदलने के कार्य का शुभारंभ, लोगों को मिलेगी बेहतर सुविधा

पुनीत महाजन । चंडीगढ़, 20 जून: नगर निगम की पार्षद प्रेम लता ने अपने वार्ड नंबर-23 के अंतर्गत सेक्टर-35 ए एवं सेक्टर-35 बी (बीबीएमबी क्षेत्र) में वी-6 रोड तथा पार्कों के आसपास पुराने और...
Translate »
error: Content is protected !!