पूर्व डीजीपी का बहू से अफेयर मामले में ट्विस्ट : बेटे अकील का एक और वीडियो आया सामने…अकील अख्तर परिवार पर लगाए सभी आरोपों को नकारा

by

पंचकूला : पंजाब के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मोहम्मद मुस्तफा के बेटे की मौत के मामले में नया ट्विस्ट आ गया है। डीजीपी और उनकी बहू के बीच अवैध संबंधों के आरोपों के बाद अब मोहम्मद मुस्तफा के मृतक बेटे अकील अख्तर का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने पुराने वीडियो के अपने बयानों को गलत बताता हुए नजर आ रहा है।

इस नए वीडियो में अकील में कहा है कि उसने जब पुराना वीडियो, जिसमें उसने अपने घरवालों के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया था, रिकॉर्ड किया था, तब उसकी दिमागी हालत सही नहीं थी।

इससे पहले अकील अख्तर की मौत के सिलसिले में पंजाब के डीजीपी रह चुके मोहम्मद मुस्तफा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हरियाणा पुलिस ने पूर्व डीजीपी के साथ-साथ उनकी पत्नी, पंजाब की पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना, बेटी और बहु के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है। चारों के खिलाफ हत्या और आपराधिक साजिश के आरोपों में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) और 61 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

16 अक्टूबर को मिला था शव

गौरतलब है कि मुस्तफा और पंजाब की पूर्व मंत्री सुल्ताना के 35 वर्षीय बेटे अकील अख्तर की गुरुवार को हरियाणा के पंचकूला में मौत हो गई थी। इस सिलसिले में डीजीपी के पड़ोसी शमशुद्दीन नाम के एक व्यक्ति द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, अख्तर की मौत ‘संदिग्ध परिस्थितियों’ में हुई थी। पंचकूला की पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सृष्टि गुप्ता के अनुसार, 16 अक्टूबर को पंचकूला के सेक्टर-4, एमडीसी निवासी अख्तर अपने घर पर मृत पाए गए।पुलिस के मुताबिक परिवार वालों ने ही पुलिस को अकील की मौत की सूचना दी थी और उनका बयान दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि शुरुआत में किसी साजिश का संदेह नहीं था और पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिवार को सौंप दिया गया।

वीडियो बना सबूत

हालांकि इस पूरे मामले में एक वीडियो परिवार के खिलाफ एक अहम सबूत बनकर उभरा। हरियाणा पुलिस के एक बयान के अनुसार कुछ सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो सामने आए, जो कथित तौर पर अख्तर ने अपनी मौत से पहले बनाए थे। इन वीडियो में अख्तर ने व्यक्तिगत विवाद और अपनी जान को खतरे की बात कही थी। 27 अगस्त के इस वीडियो में अकील यह कह रहा है कि परिवार के लोग उसे जान से मारने की साजिश रच रहे हैं। वीडियो में उसने पिता और पत्नी के अवैध संबंधों का भी जिक्र किया। उसने कहा कि उसकी मां और बहन भी साजिश का हिस्सा है।

नए वीडियो में क्या?

अब अकील के नए वीडियो ने मामले की गुत्थी को और उलझा दिया है। करीब 3 मिनट के इस वीडियो में अकील अख्तर परिवार पर लगाए सभी आरोपों को नकारता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में अकील ने कहा है कि जब उसने अपने परिवार के सदस्यों पर आरोप लगाए थे तब उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। वीडियो में वह अपने पूरे परिवार की, खासकर अपनी बहन की तारीफ भी करता नजर आ रहा है। उसने कहा है कि बीमारी के दौरान उसके परिवार ने उसकी बहुत अच्छे तरीके से देखभाल की। हालांकि वीडियो के अंत में अकील यह भी कहता है कि देखते हैं ये लोग मुझे जान से मरवाएंगे कि नहीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उप-चुनावों के लिए व्यय पर्यवेक्षक की अध्यक्षता में चुनावी व्यय निगरानी टीम की पहली बैठक आयोजित

नालागढ़  :  51-नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के उप-चुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त व्यय पर्यवेक्षक एन. कार्तिक ने आज उपमण्डलाधिकारी (ना.) नालागढ़ के कार्यालय में चुनावी व्यय निगरानी टीम की पहली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केवी सलोह में मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

ऊना 28 फरवरी: केंद्रीय विद्यालय सलोह में आज राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए केवी सलोह के प्राचार्य युधवीर सिंह ने बताया कि 28 फरवरी 1928 को भारत के...
पंजाब

नशे का धंधा करने वाले 13 लोगों पर किया केस दर्ज

 गढ़शंकर – नशे के बेरोकटोक हो रहे धंधे से हो रही फजीहत को देखते हुए गढ़शंकर पुलिस ने बड़ी कारवाई करते हुए 13 नशा तस्करों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। दर्ज केस के...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दड़वा वन नर्सरी में इंटर्न विद्यार्थियों ने सीखा पौध उत्पादन और जैव विविधता संरक्षण का व्यावहारिक ज्ञान

पुनीत महाजन :  चंडीगढ़, 25 जून। द एनवायरमेंट सोसायटी ऑफ इंडिया (ESI), चंडीगढ़ द्वारा वन एवं वन्यजीव विभाग, यू.टी. चंडीगढ़ के सहयोग से अपने इंटर्नशिप फील्ड एक्सपोज़र कार्यक्रम के अंतर्गत दड़वा स्थित वन नर्सरी,...
Translate »
error: Content is protected !!