दीवाली पर दहशत की साजिश नाकाम : चंबल गिरोह के 5 आतंकी हथियारों समेत गिरफ्तार

by

तरनतारन । दीवाली के मौके गोलियां चलाकर लोगों को धमकाने वाले पांच गुर्गों को पुलिस ने अस्लहे समेत गिरफ्तार किया है। इनमें एक जुवेनाइल है। सभी के कब्जे से तीन पिस्टल, दो मैगजीन, पांच कारतूस बरामद करते मंगलवार को पुलिस रिमांड लिया गया है।

प्रथम जांच में सामने आया है कि विदेश बैठकर पंजाब व अन्य राज्यों में आरपीजी हमलों के अलावा अन्य आतंकी वारदातों को अंजाम दिलाने वाले आतंकी लखबीर सिंह हरिके व गुरदेव सिंह जैसल चंबल के साथ इनके तालोकात हैं। पूछताछ दौरान इनसे कई सुराग लगने की उम्मीद है।

एसएसपी डॉ रवजोत ग्रेवाल, एसपी (आइ) रिपुतपन सिंह, डीएसपी (आइ) सुखबीर सिंह संधू ने बताया कि त्योहारों के दिनों में लखबीर सिंह हरिके व जैसल चंबल की ओर से अपने द्वारा बनाए नए मड्यूल के माध्यम से व्यापारियों को रंगदारी के लिए धमकाया जाता है। दहशत फैलाने के लिए उक्त मड्यूल को गोलियां चलाने की जिम्मेदारी दी गई है।

इन लोगों के भिखीविंड क्षेत्र में सरगर्म होने की जानकारी सीआइए स्टाफ प्रभारी प्रभजीत सिंह गिल, एएसआइ कुलवंत सिंह विर्क को मिली। जिसके आधार पर गुरविंदर सिंह उर्फ पल्ली पुत्र सरवन सिंह, जशनप्रीत सिंह उर्फ तोरी पुत्र जसवंत सिंह दोनों निवासी चेला मोड़ कालोनी (भिखीविंड), अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत पुत्र मिलखा सिंह निवासी जौहल ढाए वाला, जसविंदर सिंह उर्फ आशू पुत्र तरसेम सिंह निवासी जामाराय (सभी जिला तरनतारन) के अलावा एक जुवेनाइल को काबू किया।

जिनके कब्जे से तीन पिस्टल, दो मैगजीन, पांच कारतूस बरामद करते मंगलवार को पुलिस रिमांड लिया गया है। एसएसपी ग्रेवाल ने बताया कि लखबीर सिंह हरिके व जैसल चंबल के खिलाफ तरनतारन जिले के थाना सरहाली में दिसंबर 2022 में आरपीजी हमला करवाने का मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा करीब 40 मुकदमे विभिन्न राज्यों में दर्ज हैं। गिरफ्तार किए गए गुर्गों से पूछताछ के आधार पर कई सुराग लगने की उम्मीद है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दसूहा और आसपास के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: सोनालिका ट्रैक्टर डीलरशिप का शुभारंभ

दसूहा , अप्रैल 2025 – दसुआ और आस-पास के क्षेत्रों के किसानों के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में, भारत की प्रमुख और विश्वसनीय ट्रैक्टर निर्माता कंपनी सोनालिका इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड ने दसुआ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली में डबल मर्डर : चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या, दिल दहलाने वाला सीसीटीवी फुटेज

नई दिल्ली : दिवाली की रात दिल्ली में डबल मर्डर की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने बताया कि गुरुवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शाहदरा में दिवाली की सेलिब्रेशन के दौरान दो हथियारबंद...
article-image
पंजाब

कनाडा में पगड़ी और दाढ़ी रखने वाले सिखों के खिलाफ बढ़े अपराध

कनाडा में सिख समुदाय, विशेष रूप से पगड़ी और दाढ़ी रखने वाले सिखों के खिलाफ नस्लीय हमलों और हिंसा में हो रही बढ़ोतरी ने पंजाब में अभिभावकों को गहरी चिंता में डाल दिया है।...
article-image
पंजाब

Asha Kiran School visited by

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Sept.17 : Inspired by School Committee Chairman Colonel Gurmeet Singh, Colonel Ramanjit Singh Rehsi and Aseem Prakash, hailing from Chandigarh, visited JSS Asha Kiran Special School Jahankhela and during this Colonel Gurmeet Singh...
Translate »
error: Content is protected !!