ड्रोन से आई 5 किलो हेरोइन जब्त : पुलिस की गिरफ्त में पाकिस्तानी तस्करों का गुर्गा

by

अमृतसर। पुलिस कमिशनरेट अमृतसर द्वारा हेरोइन तस्करी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को वीरवार की सुबह गिरफ्तार किया गया है। आरोपित के कब्जे से कब्जे से पांच किलो और 25 ग्राम हेरोइन बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहतथाना छेहरटा में केस दर्ज किया गया है।

सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने पकड़े गए आरोपित की पहचान छेहरटा स्थित मजीद बिल्डिंग के पास रहने वाले राजपाल सिंह (25) के रूप में बताई है।

सीपी ने बताया कि राजपाल सिंह से पहले इसी साल अगस्त माह में नशा तस्कर लक्की को तीन किलो हेरोइन के साथ काबू किया गया था। लक्की ने पूछताछ में स्वीकार किया था कि राजपाल भी उसके गिरोह में और वह भी पाकिस्तान से आने वाली हेरोइन को सप्लाई कर रहा है। इसी आधार पर पुलिस राजपाल पर पिछले दिनों से लगातार नजर रखे हुए थी।

वीरवार को इनपुट मिले थे कि राजपाल पांच किलो हेरोइन ठिकाने लगाने जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर उसे धर लिया। उसके कब्जे से मिले बैग में पांच किलो और .25 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपित ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि यह खेप पाकिस्तानी तस्करों ने ़ड्रोन के मार्फत गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक क्षेत्र में गिराई थी।

जिसके बाद उसने इसे कब्जे में लेकर रख लिया था और आज वह उसे ठिकाने लगाने जा रहा था। सीपी ने बताया कि राजपाल के पाकिस्तानी तस्करों के साथ बी रिश्ते हैं। उसके कब्जे से मिले मोबाइल की भी जांच की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Punjab Home Guards: A Pillar

Chandigarh/Daljeet Ajnoha /Feb.5 :  Harmanjeet Singh, Deputy Commandant General of Punjab Home Guards, shared valuable insights into the crucial role of the force during an exclusive interaction with renowned journalist Sanjiv Kumar. Harmanjeet Singh,...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डलहौजी -खजियार मार्ग पर खाई में समाई गाड़ी, गुरदासपुर के सैलानी की मौत

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज भेजा शव एएम नाथ। चम्बा :   डलहौजी-खजियार मार्ग पर रविवार को कार के गहरी खाई में जा गिरने से एक पर्यटक की मौत हो गई। मृतक की...
article-image
पंजाब

पुतिन के सम्मान में डिनर का आयोजन, राहुल-खरगे को नहीं मिला निमंत्रण…पर शशि थरूर को न्योता

नई दिल्ली : कांग्रेस ने शुक्रवार को दावा किया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सम्मान में राष्ट्रपति भवन में आज आयोजित राजकीय भोज में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और राज्यसभा में...
Translate »
error: Content is protected !!