शिकारी देवी मंदिर में दर्शन गए 9 लोग जंगल में फंसे : एसडीआरएफ ने सभी को सुरक्षित निकाला

by

एएम नाथ । मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में स्थित शिकारी देवी मंदिर में दर्शन करने गए 9 लोग जंगल में फंस गए। इनमें तीन छोटे बच्चे भी शामिल थे। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाला है।

जानकारी सामने आई कि ये लोग सुंदरनगर, बल्ह और बग्गी के रहने वाले हैं। बताया गया कि पिछले दिन माता शिकारी देवी के दर्शन के बाद दोपहर में मौसम खराब हो गया। इसके बाद ये लोग जंगल के रास्ते शॉर्टकट से नीचे उतरने लगे, लेकिन रास्ता भटक गए और एक नाले के पास फंस गए। जब ये लोग वापस नहीं लौटे, तो परिजनों ने पुलिस और प्रशासन को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुईं।

फंसे हुए लोगों के मोबाइल बंद होने के कारण उन्हें तलाश करने में दिक्कत आ रही थी। एसडीआरएफ के जवानों ने रातभर सर्च ऑपरेशन जारी रखा और अपने अनुभव के आधार पर उनका पता लगाया। भारी बारिश और ठंड के बावजूद जवानों ने उन तक पहुंचकर पानी और खाने का सामान उपलब्ध कराया और उन्हें सुरक्षित रेस्क्यू किया।

मंडी की एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। सूचना मिलने के बाद रात 11 बजे एसडीआरएफ की टीम जंजहैली के लिए रवाना की गई थी। रात 2 बजे रुहाड़ा क्षेत्र में पहुंचकर खोज-बचाव अभियान शुरू किया। लगभग सुबह साढ़े 6 बजे सभी को ढूंढने में सफलता मिल पाई है। एसडीएम थुनाग मनु वर्मा पूरी रात स्थल पर मौजूद रहीं और बचाव कार्य की निगरानी करती रहीं।

पुलिस, राजस्व विभाग, होम गार्ड, दमकल और स्थानीय स्वयंसेवकों की टीमों ने समन्वय से कार्य करते हुए कठिन परिस्थितियों में यह अभियान पूरा किया। फंसे हुए लोगों में सुंदरनगर के कनैड निवासी राजेंद्र कुमार, उनकी पत्नी विद्या देवी, बेटा जगमोहन और बहू शिवानी शामिल थे। इनके साथ हरीश कुमार, रश्मि, अयारा, त्रिकुंज और आरती भी थे। ये सभी आपस में रिश्तेदार थे।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Punjab’s War Against Drugs:

Massive Joint Operation Target Unauthorized Construction on Waqf Board Land Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Oct 6 : In a decisive move under the “War Against Drugs” initiative launched by the Punjab Government, Hoshiarpur Police, along with the...
article-image
पंजाब

सरकारी स्कूल हैबोवाल में पूर्व विधायक गोल्डी ने 140 विधार्थियों को मोवाईल फोन वितरित किए

गढ़शंकर: सरकारी सीनियर सैकंडरी समार्ट स्कूल हैबोवाल में आयोजित समागम में काग्रेस के प्रदेशिक महासचिव व पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी ने बारहवीं कक्षा के  140 विधार्थियों को मोवाईल वितरित किए। इस दौरान पूर्व...
article-image
पंजाब , समाचार

शहीद ऊधम सिंह स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज होशियारपुर में बनाया जाएगा,….. 100 डॉक्टरों को वार्षिक प्रशिक्षण दिया जाएगा; 300 बिस्तरों वाला अस्पताल, 500 सीटों वाला ऑडिटोरियम और आठ ऑपरेशन थिएटर बनाए जाएंगे: : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

शाम चौरासी विधानसभा क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की आधारशिला रखी, जिससे 40 से अधिक गांवों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान – स्वास्थ्य सेवाओं को स्थानीय स्तर पर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अब ससुराल से उठी अर्थी, महज 5 महीने बाद बेदर्दी से फौजी पति ने दे दी मौत -शादी के जोड़े में वायरल हो रही थी वीडियो

एएम नाथ। नालागढ़  : सोलन जिले के नालागढ़ के रामपुर गांव से एक हैरान कर देने वाली खबर आ रही है। दरअसल, यहाँ एक नवविवाहिता नेहा झिंझरी की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी...
Translate »
error: Content is protected !!