चम्बा में कॉलेज छात्रा पर चाकू से जानलेवा हमला, सैलून में काम करने वाला होशियारपुर निवासी युवक गिरफ्तार

by

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश के शांत माने जाने वाले जिला चंबा में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। चंबा शहर में शनिवार को एक कालेज छात्रा पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। युवती हरदासपुरा मोहल्ले की रहने वाली है। पुलिस ने मामले में हमलावर युवक को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार शहर के एक सैलून में काम करने वाला और पंजाब के अमृतसर का रहने वाला युवक शनिवार को छात्रा का पीछा करते हुए कॉलेज तक पहुंच गया और उसे तंग करने लगा। इससे परेशान होकर छात्रा ने महिला थाने की ओर रुख किया।
बताया जा रहा है कि जब युवती बारगाह स्थित महिला थाने से कुछ ही दूरी पर थी, तभी उक्त युवक भी वहां पहुंच गया और उसने छात्रा पर चाकू से अचानक हमला कर दिया। इस हमले में युवती की गर्दन में गंभीर चोट आई है। घायल छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए किसी तरह आरोपित के चंगुल से छूट कर अपनी जान बचाई।
फिलहाल, युवती को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चंबा में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना सदर की टीम एसएचओ सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी चंबा अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस थाना सदर की एक टीम थाना प्रभारी एसएचओ सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घायल युवती के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। उक्त में पुलिस की ओर से कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

6465 व्यक्तियों को लगी कोविड वैक्सीन की डोज़ जिला ऊना में , 2.50 लाख के पार पहुंची कोविड वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या

ऊना – उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा है कि आज जिला ऊना में 6,465 लाभार्थियों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज दी गई। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को जिला ऊना के 47 स्थानों पर...
हिमाचल प्रदेश

विकास खण्ड कण्डाघाट के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित

एएम नाथ।  कण्डाघाट : सोलन जिला में पंचायती राज संस्थाओं के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित हो गए हैं। यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

89 बच्चों को दिए पात्रता प्रमाणपत्र, मंडी के 479 बच्चों की पढ़ाई,आवास,शादी,पालन पोषण व स्वरोजगार का खर्च उठाएगी सरकार : चंद्रशेखर

धर्मपुर (मंडी)16 नवंबर: बागवानी प्रशिक्षण भवन सिद्धपुर में वीरवार को मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के अंतर्गत पात्रता प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हाईकोर्ट से केजरीवाल ने लगाई गुहार : कैबिनेट मंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए मीटिंग करने की मांगी इजाजत

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कैबिनेट मंत्रियों के साथ वीसी पर बातचीत करने की अनुमति देने के लिए दिल्ली दिल्ली हाई कोर्ट में एक नई अर्जी दाखिल की है।  वकील श्रीकांत प्रसाद...
Translate »
error: Content is protected !!