बार-बार चुनाव से भाग रहे हैं मुख्यमंत्री, उनको पता है प्रदेश का मूड : जयराम ठाकुर

by

मेयर डिप्टी मेयर के कार्यकाल बढ़ाने पर बोले जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला :  जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार द्वारा शिमला के मेयर और डिप्टी मेयर के कार्यकाल को ढाई साल से बढ़ाकर 5 साल करके सरकार मेयर के चुनाव से भाग रही है। मुख्यमंत्री को अपनी नाकामी और जनता का मूड पता है। इसलिए उन्हें इस बात का अंदाजा है कि उनके सभासद ही कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी का समर्थन नहीं करेंगे। कांग्रेस यह चुनाव हार जाएगी। इसीलिए पहले नगर निगम और नगर निकाय के चुनाव टाले गए। इसके बाद पंचायत के चुनाव टाले गए। अब सरकार मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव टालकर मैदान से भाग रही है। सबसे हैरानी की बात यह है कि सरकार द्वारा आधिकारिक तौर पर जारी किए गए प्रेस वक्तव्य में इस फैसले का जिक्र ही नहीं है। इससे ही नीयत में खोट झलकती है। पूरे दिन व्यवस्था परिवर्तन का ढोल पीटने वाली सरकार पंचायत चुनाव से लेकर मेयर चुनाव तक से किनारा कर रही है क्योंकि वह जानती है कि पिछले तीन साल में उसने प्रदेश को 30 साल पीछे ले जाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कल फिर से व्यवस्था परिवर्तन की मित्र मंडली और प्रचार तंत्र इस फैसले को बेशर्मी से जस्टिफाई करते नजर आएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कनाडा में सोने की तस्करी : ED की बड़ी कार्रवाई, मोहाली में सिमरन प्रीत पनेसर के घर मारा छापा

मोहाली : कनाडा में सोने की तस्करी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब के मोहाली में बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने मोहाली के सेक्टर 79 में 32 वर्षीय सिमरन प्रीत पनेसर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हाईकोर्ट में खत्म हुआ पूर्व विधायक होशियार सिंह का पेंशन विवाद…2 हफ्तों में जारी होगा पैसा

एएम नाथ l देहरा : हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने देहरा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक होशियार सिंह की पेंशन से जुड़ी याचिका का निपटारा कर दिया है. अदालत ने यह फैसला विधानसभा सचिवालय की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

टांडा SHO गुरिंदरजीत सिंह नागरा लाइन हाजिर….. SP (D) जालंधर रूरल करेंगे जांच FBI की वीडियो वायरल होने के बाद की बड़ी कारवाई

होशियारपुर, 8 जुलाई: पंजाब पुलिस ने कुछ समाचार रिपोर्टों और सोशल मीडिया पोस्टों का संज्ञान लिया है, जिनमें वर्तमान में जिला होशियारपुर के थाना टांडा में एसएचओ के रूप में तैनात इंस्पेक्टर गुरिंदरजीत सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2011 की जनगणना के आधार पर हिमाचल में होगा पंचायत चुनावों में आरक्षण…अधिसूचना जारी

एएम नाथ । शिमला :हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनावों की तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रदेश सरकार ने सीटों और पदों के आरक्षण को लेकर नई अधिसूचना जारी कर दी है। यह अधिसूचना हिमाचल...
Translate »
error: Content is protected !!