एडवोकेट विनीश राय व एडवोकेट राहुल आदिया की नियुक्ति होशियारपुर वासियों के लिए गर्व की बातः डा. रमन घई

by

यूथसिटीजन कौंसिल ने एडवोकेट विनीश राय का किया सम्मान

होशियारपुर । दलजीत अज्नोहा : यूथ सिटीजन कैंसिल पंजाब की तरफ से होशियारपुर के युवा एडवोकेट विनीश राय को डिप्टी एडवोकेट जनरल पंजाब बनने पर उन्हें सम्मानित करने हेतु एक कार्यक्रम जिला अध्यक्ष डा. पंकज शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर कौंसिल के पंजाब अध्यक्ष डा. रमन घई ने कहा कि होशियारपुर के लिए यह गर्व की बात है कि जिले से संबंधित दो युवा एडवोकेट्स को पंजाब सरकार ने डिप्टी तथा सहायक एडवोकेट जनरल की जिम्मेवारी दी है। इस अवसर पर विशेष तौर पर उपस्थित हुए डिप्टी एडवोकेट जनरल पंजाब एडवोकेट विनीश राय का यूथ सिटीजन कौंसिल पंजाब की ओर से सम्मान किया गया। इस मौके पर डा. रमन घई ने कहा कि उन्हें आशा है कि उपरोक्त एडवोकेट्स विनीश राय तथा राहुल आदिया पंजाब सरकार में जिम्मेदारी निभाते हुए होशियारपुर वासियों की भी सेवा में समर्पित भाव से काम करेंगे। उन्होंने इन नियुक्तियों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान व पंजाब सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इनकी नियुक्तियों से होशियारपुर के युवाओं में काफी उत्साह है तथा उन्हें भी मेहनत से कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। डा. घई ने कहा कि समाज एवं देश की तरक्की के लिए युवाओं को आगे आकर मेहनत एवं लग्न से कार्य करना होगा। इस अवसर पर कौंसिल का धन्यवाद करते हुए एडवोकेट विनीश राय ने कहा कि वह सरकार द्वारा सौंपी जिम्मेदारी को पूरी मेहनत से निभाते हुए होशियारपुर वासियों की सेवा के लिए सदैव उपस्थित रहेंगे। किसी को भी कानूनी तौर पर किसी तरह की मदद की जरुरत पड़ने पर वह सेवाओं के लिए उपलब्ध रहेंगे। इस मौके पर कौंसिल के जिला अध्यक्ष डा. पंकज शर्मा के अलावा गौरव वालिया, डा. राज कुमार सैनी, मोहित संधू, डा. वशिष्ट कुमार, महिंदरपाल, केवल ठाकुर, सतीश राणा, दलजीत सिंह, दलजीत सिंह, रमनीश घई, सतविंदर काका, रजिंदर सिंह, रोहित कालू, मनिंदर अटवाल, जसवीर सिंह, दलजीत धीमान, पंकज पिंका आदि कौंसिल कार्यकर्ताओं ने एडवोकेट वनीश राय को उनकी नियुक्ति के लिए सिरोपा व पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब को बदनाम करना बंद करें : पराली जलाने में ये राज्य सबसे आगे….जानिए

चंडीगढ़ : पराली जलाने को लेकर पिछले वर्षों से पंजाब अक्सर सुर्खियों में रहा है, लेकिन इस बार तस्वीर कुछ अलग नजर आ रही है। अक्टूबर 2025 तक के आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश...
article-image
पंजाब

सयुंक्त कियान र्मोचे का जीओ सैंटर के समक्ष 235 वें दिन भी रोष धरना जारी

गढ़शंकर: सयुंक्त किसान र्मोचे दुारा जिओ संैटर गढ़शंकर के समक्ष 235 वें दिन रोष धरना गुरबख्श कौर चक्कगुरू की अध्यक्षता में लगाया। जिसमें सोम नाथ सतनौर का अचनचेत देहांत होने पर शौक प्रस्ताव डाला...
article-image
पंजाब

धान खरीदे नहीं जाने के रोष में और धान की खरीद शुरू करवाने के लिए किसानों के साथ कुल हिंद किसान सभा ने गढ़शंकर अनाज मंडी में रोष प्रदर्शन

गढ़शंकर। कुल हिंद किसान सभा द्वारा 7 दिनों से मंडियों में धान खरीदे नहीं जाने के रोष में और धान की खरीद शुरू करवाने के लिए किसानों के साथ  गढ़शंकर अनाज मंडी में रोष...
article-image
पंजाब

प्रसिद्ध समाजसेवी और शिक्षाविद् ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन और सरकार से स्कूलों के समय में बदलाव की माँग

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  क्षेत्र में लगातार बढ़ रही गर्मी और हीटवेव (लू) की स्थिति को देखते हुए, प्रसिद्ध समाजसेवी और शिक्षाविद् संजीव कुमार ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से स्कूलों के समय में...
Translate »
error: Content is protected !!