डीटीएफ द्वारा भीड़ तंत्र द्वारा अध्यापकों को दहशतजदा करने का सख्त नोटिस

by

स्कूलों में दहशत के स्थान पर सकारात्मक शिक्षा माहौल बनाने का सुझाव
गढ़शंकर :  डैमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (डीटीएफ) के प्रांतीय अध्यक्ष विक्रम देव सिंह, महासचिव मुकेश कुमार तथा वित्तीय सचिव अश्वनी अवस्थी ने पंजाब के स्कूलों में आम आदमी पार्टी के नए चुने विधायकों द्वारा बहु गिनती बाहरी लोगों के साथ भीड़ तंत्र के रुप में स्कूलों के अंदर जाने तथा कुछ स्थानों पर विद्यार्थियों एवं अध्यापकों में दहशत डालने का सख्त नोटिस लेते हुए नई चुनी सरकार को स्कूलों में सकारात्मक माहौल बनाने का सुझाव दिया है।
डीटीएफ नेताओं ने बताया कि पंजाब सरकार को पहले शिक्षा शास्त्रियों तथा अध्यापक संगठनों के साथ बैठक करके प्रदेश के शैक्षणिक ढांचे की असल त्रुटियों की पहचान करनी चाहिए। उस उपरांत पटरी से उतर चुके शिक्षा तंत्र को मनो-वैज्ञानिक ढंग से शिक्षा विभाग की मदद से दुरुस्ती हेतु पूरी जिम्मेदारी के साथ कदम उठाने चाहिए। जिसके लिए अध्यापकों व विद्यार्थियों का सहयोग व भरोसा प्राप्त होना अहम है।
डीटीएफ के नेताओं ने कहा कि मनो वैज्ञानिक पहुंच अपनाते हुए पंजाब सरकार को कार्पोरेट पक्षीय केंद्र की नई शिक्षा नीति 2020 रद्द करके पंजाब की जरुरत के अनुसार अपनी शिक्षा नीति तैयार करनी होगी। इसी प्रकार विद्यार्थियों की वर्दी, किताबें व अन्य शैक्षणिक जरुरतें समय पर पूरा करने, अस्थाई अध्यापकों को पक्का करना, मुलाजिमों के लिए सामाजिक सुरक्षा के रूप में जरुरी पुरानी पैंशन बहाल करना, पदोन्नतियां व रिक्त पदों पर भर्ती जैसे मसलों का ठोस समाधान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रभारियों एवं क्लर्क स्टाफ पर एक से अधिक स्कूलों का वर्क लोड, गैर शैक्षणिक कार्य लेना, स्कूलों में सफाई सेवक तथा फंडों के अभाव आदि मसलों का पहल के आधार पर समाधान किया जाए। डीटीएफ ने जीरा के विधायक तथा रूपनगर जिले में गांव के घड़म चौधरियों द्वारा अध्यापकों को कथित तौर पर खौफजदा करके उन्हें धमकियां देने की कार्रवाई के प्रति रोष व्यक्त किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2 करोड़ से ज्यादा कीमत की चोरी की 14 गाड़ियां बरामद, 5 गिरफ्तार : गैंग का पर्दाफाश, गैंग का मास्टरमाइंड बी.टेक पास इंजीनियर

नई दिल्ली, 13 अप्रैल । दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दिल्ली से लाखों कीमत की हाई सिक्योरिटी वाली लग्जरी गाड़ियों को चंद सेकंड में हाईटेक टेकनिक से चुराकर पंजाब और दूसरे राज्यों में...
article-image
पंजाब

भाजपा के रथ पर सवार हुए जाखड़ को राज्य सभा भेजने की तैयारी !!

सुनील जाखड़ ने की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात चंड़ीगढ़ :पंजाब में कांग्रेस के दिग्गज हिंदू नेता रहे सुनील जाखड़ ने आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। उन्हें...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश क्लस्टर ओवरऑल विजेता रहा और पंजाब-2 क्लस्टर को मिला दूसरा स्थान : जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही में तीन दिवसीय क्षेत्रीय एथलेटिक्स मीट धूमधाम से संपन्न

होशियारपुर, 29 जुलाई:  पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ यूटी के पांच क्लस्टरों के 201 विजेता एथलीटों की तीन दिवसीय एथलेटिक्स मीट आज जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही में धूमधाम से संपन्न हुई। समापन समारोह...
article-image
पंजाब

डीएवी कॉलेज गढ़शंकर का बी कॉम का परिणाम शानदार रहा

गढ़शंकर: पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ द्वारा घोषित किए बी. कॉम चौथे सेमेस्टर के परिणाम में डीएवी कॉलेज गढ़शंकर का परिणाम सौ फ़ीसदी रहा। कॉलेज की छात्रा तरनप्रीत कौर पुत्री निर्मल सिंह ने 538 अंक प्राप्त...
Translate »
error: Content is protected !!