भाजपा शासित हर प्रदेश पंजाब के साथ मुसीबत में खड़ा है : खन्ना

by

उत्तर प्रदेश के भाजपा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंजाब को भेजे 1 हजार क्विंटल गेहूं के बीज
होशियारपुर, 27 अक्टूबर :  पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि भाजपा शासित हर प्रदेश पंजाब के साथ मुसीबत में खड़ा है। खन्ना ने कहा कि उत्तर प्रदेश के भाजपा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित किसानों की मदद के लिए 1 हजार क्विंटल उच्च गुणवत्ता वाले गेहूँ के बीज भेजकर भाजपा की मानवतावादी सोच का प्रमाण दिया है। खन्ना ने कहा कि योगी आदित्यनाथ द्वारा भेजा गया बीज “बीबी-327” (करण शिवानी) प्रजाति का है, जो रोग-प्रतिरोधी और बायो-फोर्टिफाइड है जो कि केवल 155 दिनों में तैयार हो जाता है और प्रति हेक्टेयर लगभग 80 क्विंटल तक की उपज देने में सक्षम है। खन्ना ने कहा कि यह बीज बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के किसानों को निशुल्क वितरित किए जाएंगे ताकि वे अपनी आजीविका फिर से प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि पंजाब देश का सिरमौर राज्य है और भाजपा सरकार पंजाब के किसानों के साथ हर मुश्किल में खड़ी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कालेज में प्रबंधक कमेटी की मीटिंग में कालेज में एमएससी आईटी व वोकेशनल नए र्कोस शुरू करने की मंजूरी

गढ़शंकर: बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में लोकल मेनैजिंग कमेटी की मीटिंग एसजीपीसी के सचिव शिक्षा सुखमिंदर सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें एसजीपीसी के सदस्य सुरिंद्र सिंह भुल्लेवाल राठां, एसजीपीसी सदस्य डा....
article-image
पंजाब

30 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ एक गिरफ्तार

गढ़शंकर, 7 सितम्बर : थाना गढ़शंकर पुलिस ने 30 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ रखने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। इस मौके पर जानकारी देते हुए एसएचओ गढ़शंकर...
पंजाब

मर्जी से खोल दी सचिवालय में पार्किंग : एनजीटी की रोक के बावजूद, सुप्रीम कोर्ट कर रहा सुनवाई

शिमला :राज्य सचिवालय में आठ मंजिला पार्किंग को प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने एनजीटी की रोक के बावजूद शुरू कर दिया है। इस मामले में 29 मार्च 2023 को सुप्रीम कोर्ट में...
Translate »
error: Content is protected !!