DC मुकेश रेपसवाल ने ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा की

by

मनरेगा कामगारों की ई- केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश

एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जिला में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं के तहत प्रगति की समीक्षा को लेकर आज राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के वीडियो कांफ्रेंस कक्ष में एक बैठक का आयोजन किया गया ।
बैठक में खंड विकास अधिकारी भटीयात,चुराह, सलूणी तथा पांगी वर्चुअल माध्यम से जुड़े।
उपायुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व योजना (सीएसआर) के अंतर्गत स्कूल तथा आंगनबाड़ी केंद्र के भवन निर्माण कार्य सहित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की प्रगति को लेकर विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध रूप से लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुकेश रेपसवाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत जारी कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि निर्माण चरणों के अनुसार जियो टैगिंग की प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूर्ण की जाए ताकि लाभार्थियों को आगामी धनराशि जारी की जा सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने के भी निर्देश दिए ।
उपायुक्त ने सीएसआर के अंतर्गत विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की और कहा कि इन कार्यों में अंतर विभागीय समन्वय को और मजबूत किया जाए। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्मित हो चुके भवनों को टेकओवर कर उनके सुचारू उपयोग को सुनिश्चित किया जाए।
उपायुक्त ने रंगों की पाठशाला कार्यक्रम के अंतर्गत बाला फीचर की उपलब्धता को लेकर अधिकारियों को निरीक्षण करने को कहा।
उन्होंने मनरेगा कामगारों की ई- केवाईसी प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कामगारों को समयबद्ध रूप से भुगतान सुनिश्चित बनाया जाए तथा नियमों के उल्लंघन की अवस्था में संबंधित कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा, जिला विकास अधिकारी तिवेन्द्र चिनेरिया, जिला पंचायत अधिकारी तिलक राज, जिला योजना अधिकारी जीवन कुमार, खंड विकास अधिकारी महेश चंद ठाकुर, बशीर खान, अर्थशास्त्री जिला विकास कार्यालय विनोद कुमार उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से विराट कोहली में मुलाकात …… जानिए किन बातों पर हुई चर्चा

धर्मशाला: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से सोमवार को धर्मशाला में भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने भेंट की। इस दौरान दोनों के मध्य क्रिकेट को लेकर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने विराट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के विधायकों की संख्या नहीं पता, वो कर रही हैं महिला सशक्तिकरण की बात :

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने महिला आरक्षण बिल को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने भाजपा पर चुनावी फायदे के लिए बिल लाने का आरोप लगाते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत पंचायतों में किया जाएगा पौधारोपण

ऊना, 7 अगस्त – खंड विकास अधिकारी ऊना केएल वर्मा की अध्यक्षता में ऊना के पंचायत प्रधानों के साथ मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत प्रधानों...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मोहाली के फेज-11 में एक निर्माण को लेकर विवाद, एक घायल

चंडीगढ़ (पुनीत महाजन) चंडीगढ़ में जानकारी के अनुसार, मकान नंबर 2672 निवासी दीपक रावत के घर के साथ ग्राउंड फ्लोर वाला है जो ग़लत निर्माण कर रहा है दीपक रावत ने उक्त निर्माण को...
Translate »
error: Content is protected !!