स्वच्छ शहर–समृद्ध शहर कार्यक्रम के तहत देहरा में विकास कार्यों की समीक्षा

by

विधायक कमलेश ठाकुर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न

राकेश शर्मा l देहरा/तलवाड़ा :  स्वच्छ शहर–समृद्ध शहर कार्यक्रम के अंतर्गत नगर परिषद देहरा में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, ठोस कचरा प्रबंधन तथा शहरी विकास से संबंधित विभिन्न गतिविधियों को प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से आज नगर परिषद सभागार में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विधायक देहरा कमलेश ठाकुर ने की।


शहरी विकास एवं सफाई व्यवस्थाओं की समीक्षा
बैठक में शहर की विभिन्न विकास योजनाओं, सीवरेज व्यवस्था, जल निकासी प्रणाली एवं शहरी सौंदर्यीकरण कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।
विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि देहरा शहर को स्वच्छ, सुसज्जित और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित किया जाए।
बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के अंतर्गत स्वीकृत आवासों की प्रगति की समीक्षा भी की गई।
उन्होंने नगर परिषद को निर्देश दिए कि जिन घरों को अभी तक सीवरेज कनेक्शन नहीं मिला है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर जोड़ा जाए ताकि सभी शहरी परिवारों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
नगर परिषद अध्यक्षा ने बैठक में अवगत करवाया कि “स्वच्छ शहर–समृद्ध शहर कार्यक्रम” का दूसरा चरण 15 सितंबर से 14 दिसंबर तक मनाया जाएगा। जिसमें लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा
इस दौरान शहर में व्यापक स्वच्छता, जनजागरूकता, ठोस कचरा प्रबंधन और पर्यावरण सुधार अभियान चलाए जाएंगे। इसके साथ ही यह भी अवगत करवाया गया कि सिटिजन सेवा पोर्टल के माध्यम से कूड़े के बिल ऑनलाइन शुरू कर दिए गए हैं।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि हर वार्ड में समाधान शिविर आयोजित किए जाएं, ताकि नागरिकों की शिकायतों का समाधान शीघ्र किया जा सके।
उन्होंने कहा कि नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से ही देहरा को स्वच्छ और समृद्ध शहर के रूप में विकसित किया जा सकता है।
बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता कुमारी ,उपाध्यक्ष मलकीयत सिंह परमार ,कार्यकारी अधिकारी अनुभव शर्मा, पार्षद सुनीता शर्मा दीपिका हरबंस लाल और
सुरेश चंद सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रणजीत बब्बर की पुस्तक दगदे बोल का विमोचन

गढ़शंकर। दोआबा सहित सभा द्वारा रणजीत सिंह बब्बर की पुस्तक दगदे बोल की गांव सदर पुर में पुस्तक का विमोचन किया गया। जिसमें पंजाब भर से आए कवियों ने हिस्सा लिया तथा कवि सम्मेलन...
article-image
पंजाब

बाबासाहेब आंबेडकर के 131वें  जन्मदिवस को समर्पित गढ़शंकर में समागम आयोजित

प्रगति कला मंच लांदड़ां की टीम द्वारा पेश किए इंकलाबी नाटक व कोरियोग्राफी ने बांधा समय- गढ़शंकर :  बी. आर. अंबेडकर मिशन ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा  बाबासाहेब डॉ भीम राव अंबेडकर जी के 131वें  जन्मदिवस...
article-image
पंजाब

अवैध माईनिंग को छुपाने के लिए अब दो दिन से माईनिंग माफिया दुारा सैकड़ों मिट्टी के टिप्पर डाले

गढ़शंकर । गढ़शंकर और बलाचौर की सीमा पर सैकड़ों एकड़ पहाड़ी क्षेत्र व खड्डों में माईनिंग माफिया दुारा की गई अवैध माईनिंग को छुपाने के लिए अब दो दिन से माईनिंग माफिया दुारा सैकड़ों...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में कोटपा एक्ट की उल्लंघन करने वालों के चालान काटे

गढ़शंकर,  23 जनवरी: पंजाब सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोख राम के नेतृत्व में सिविल अस्पताल गढ़शंकर की टीम ने आज शहर में कोटपा अधिनियम के तहत उल्लंघन करने वालों...
Translate »
error: Content is protected !!