DC जतिन लाल ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऊना में मिड-डे मील व्यवस्था का किया निरीक्षण

by
छात्राओं के साथ बैठकर किया भोजन, गुणवत्ता और स्वाद का लिया अनुभव
रोहित जसवाल।  ऊना, 28 अक्तूबर। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने आज(मंगलवार) को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऊना का दौरा कर सरकार द्वारा संचालित मिड-डे मील योजना का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने न केवल विद्यार्थियों को परोसे जा रहे मिड-डे मील की गुणवत्ता, स्वच्छता व्यवस्था तथा मात्रा की गहनता से जांच की, बल्कि छात्राओं के साथ बैठकर भोजन भी किया और स्वयं भोजन की गुणवत्ता व स्वाद का अनुभव लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रसोई की साफ-सफाई और भंडारण व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया तथा मिड-डे मील वर्करों के प्रयासों की सराहना भी की।
उल्लेखनीय है कि उपायुक्त जतिन लाल ने इस विद्यालय को “अपना विद्यालय” योजना के अंतर्गत गोद लिया है। उन्होंने विद्यालय प्रशासन को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए मिड-डे मील हेतु डाइनिंग हॉल का निर्माण किया जाए ताकि छात्राएँ स्वच्छ और सुविधाजनक वातावरण में भोजन कर सकें।
इस पर प्रधानाचार्य सुरेश शर्मा ने बताया कि इसके लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा अनुमान (एस्टीमेट) तैयार कर लिया गया है। साथ ही, विद्यालय की छात्राओं ने भी उपायुक्त को बताया कि विद्यालय में उन्हें प्रतिदिन पौष्टिक और स्वस्थ भोजन उपलब्ध करवाया जाता है।
छात्राओं से संवाद कर राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता की तैयारियों की ली जानकारी
इस दौरान उपायुक्त जतिन लाल ने ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा की छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके अध्ययन, भविष्य की योजनाओं और करियर विकल्पों के बारे में चर्चा की तथा उन्हें प्रेरणादायक सुझाव दिए। उपायुक्त ने विद्यालय की समस्त व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए विद्यालय प्रबंधन की कार्यप्रणाली की सराहना की।
May be an image of one or more people, people studying, table and text
इस दौरान प्रधानाचार्य सुरेश शर्मा और शारीरिक शिक्षा अध्यापक विनोद ने उपायुक्त को बताया कि विद्यालय आगामी राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता (गर्ल्स अंडर-19) की मेजबानी करेगा, जो जनवरी 2026 में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में 28 राज्यों, 8 केंद्र शासित प्रदेशों तथा 9 विशेष यूनिटों की टीमें भाग लेंगी।
इस अवसर पर मिड-डे मील इंचार्ज मैडम पल्लवी कौंडल, पूजा कौंडल सहित विद्यालय स्टाफ के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भांग की लीगल खेती पर लोगों की राय लेकर बनाएंगे कारगर नीति : जगत सिंह नेगी

बोले…समाज और राज्य के व्यापक हित में होगी नीति धर्मशाला : हिमाचल सरकार भांग की वैध और वैज्ञानिक खेती पर प्रदेशवासियों की राय लेकर समाज और राज्य के व्यापक हित में बहुत जल्द कारगर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमकेयर क्लेम जांच के दायरे में आए निजी अस्पताल : विजिलेंस की एसआईटी ने शुरू की पड़ताल

हिमकेयर योजना के दावों की होगी गहन जांच, 160 निजी अस्पतालों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा मरीजों के उपचार, बिलिंग और भुगतान दस्तावेजों का मिलान कर रही एसआईटी एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू प्रस्तुत करेंगे तीसरा बजट : विधानसभा का मार्च में बजट सत्र

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है कि बजट सत्र का शुभारंभ मार्च के पहले सप्ताह में होगा। इस दौरान कुल 18 से 20 बैठकें होंगी। कुलदीप...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामला -अनमोल विश्नोई ‘वांटेड’ आरोपी घोषित : गिरफ्तार 26 आरोपितों पर लगा मकोका

मुंबई। राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में एक बड़ा कदम उठाते हुए मुंबई पुलिस ने गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को ‘वांटेड’ आरोपित घोषित किया है। उस पर महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ आर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट...
Translate »
error: Content is protected !!