वीरेंद्र कंवर ने 41.23 लाख से बनने वाली डाइवर्जन वॉल एवं कूल्ह सिंचाई परियोजना का किया भूमिपूजन

by
आगामी वित्त वर्ष में दालचीनी के 40 हज़ार पौधे रोपित किए जाएंगे: वीरेंद्र कंवर
ऊना, 16 मार्चः ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज गगरेट विस क्षेत्र के भंजाल में कृषि विभाग हिमाचल प्रदेश के भू एवं जल संरक्षण विंग (बहाव सिंचाई योजना के अंतर्गत) 41.23 लाख रुपए की लागत से बनने वाली डाइवर्जन वॉल व कूल्ह सिंचाई परियोजना के पहले चरण का भूमिपूजन किया। उन्होंने बताया कि यह सिंचाई परियोजना ग्राम पंचायत भंजाल के गांव गोकल नगर में निर्मित की जाएगी।
भूमिपूजन के उपरान्त एक जनसभा को संबोधित करते हुए वीरेंद्र कंवर ने कहा कि इस परियोजना के बनने से 15 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी और 60 परिवारों को लाभ मिलेगा तथा प्रथम चरण की परियोजना एक वर्ष के भीतर बनकर तैयार हो जाएगी। उन्होंने कहा कि पूर्ण परियोजना के निर्मित होने से 171 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी।
कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि किसानों एवं बागवानों को चैक डैम से कूल्ह बनाकर सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि भंजाल अप्पर और अमलैहड़ में सिंचाई के लिए 75 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। उन्होंने भंजाल अप्पर में पशु चिकित्सालय को अपग्रेड करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि नकदी फसलों की खेती को बढ़ावा देकर गांव में स्वरोजगार उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हिमाचल में केसर और दालचीनी की खेती को बढ़ावा भी दिया जाएगा, जिससे किसानों की आर्थिकी सुदृढ़ होगी। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि आगामी वित्त वर्ष में दालचीनी के 40 हज़ार पौधे भी लगाए जाएंगे। उन्होंने किसानों से नकदी फसलों को ज्यादा से ज्यादा अपनाएं का आहवान किया।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए आयु सीमा को घटाकर 60 वर्ष कर दिया है। यही नहीं गत 4 वर्षों में 3 लाख 24 हज़ार फ्री गैस कनेक्शन वितरित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि बजट में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने योजना के तहत तीन सिलेंडर प्रत्येक वर्ष निशुल्क देने की घोषणा की है।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हर घर को स्वच्छ जल उपलब्ध करवाने के लिए कृत संकल्प है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए प्रदेश सरकार ने अनेक कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकारों ने मिलकर जल जीवन मिशन जैसी योजना को धरातल पर लाने के लिए भरसक प्रयास किए हैं। जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश में लगभग 8 लाख घरों को पेयजल कनैक्शन प्रदान किए गए हैं, जिससे राज्य के लगभग 90 प्रतिशत लोगों को पेयजल सुविधा मिली है।
इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने चार नई पंचायतों गुगलैहड़, घनारी, टटेहड़ा व ब्रह्मपुर में पंचायत भवन निर्माण के लिए बीस-बीस लाख रुपए देने की घोषणा भी की।
इस अवसर पर गगरेट से विधायक राजेश ठाकुर, मंडलाध्यक्ष सतपाल, बीजेपी महामंत्री प्रदीप शर्मा, रमेश हीर, प्रधान अप्पर भंजाल मीना कुमारी, उप प्रधान राजेश कुमार, एससी मोर्चा अध्यक्ष सुशील, उप निदेशक ऊना अशोक कुमार, मंडलीय अभियंता श्याम सिंह, विभिन्न पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधियों सहित गांव के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

होशियारपुर ज़िले और गढ़शंकर का वकील समुदाय हमारी लड़ाई लड़ रहा,  हमारा फ़र्ज़ बनता हम उनका साथ दें : सरिता शर्मा

नए ज़िले के नाम पर खेल करके लोगों को गुमराह किया जा रहा : सरिता शर्मा गढ़शंकर : बिभिन्न पार्टियों के प्रतिनिधियों ने 11 नवंबर को एसडीएम गढ़शंकर और डिप्टी स्पीकर जय किशन रोड़ी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वास्थ्य मंत्री एवं शिक्षा मंत्री ने श्रीमद् भागवत कथा में शिरकत की : पंडाल में बैठकर श्रीमद् भागवत कथा को सुना तथा शीश नवाकर आशीर्वाद किया प्राप्त

शिमला, 13 जून – स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल (डॉ) धनीराम शांडिल एवं शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज चौपाल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ननाहर पंचायत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में 25 नेशनल हाईवे का काम चल रहा, जिनकी कुल लंबाई 2,592 किलोमीटर ..एनएचएआई के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद कहा केन्द्रीय मंत्री नड्डा ने : अधिकारी को पीटने के मामले में केन्द्री मंत्री की कड़ी टिप्पणी

इम5 नाथ । बिलासपुर : केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को बचत भवन बिलासपुर में राज्य में चल रही एनएचएआई की परियोजनाओं की प्रगति के संबंध में अधिकारियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंदरूनी लड़ाई और आपसी भड़ास का परिणाम है कांग्रेस नेताओं की बदजुबानी : जयराम ठाकुर

कांग्रेस से ज्यादा हिमाचल हितैषी है भाजपा, हर मंच पर उठाते हैं हिमाचल के हक की आवाज कांग्रेस में खुद को बड़ा दिखाने के लिए संविधान की किताब लेकर चलने का चल रहा है...
Translate »
error: Content is protected !!