पंजाब रोडवेज की बस में सवार हरियाणा के युवक से 61 ग्राम चिट्टा बरामद

by

एएम नाथ । कुल्लू : हिमाचल प्रदेश पुलिस नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त हो गई है। चिट्टे की लगातार कुल्लू में आ रही खेप से अब हर कोई परेशान है। इसी कारण कुल्लू पुलिस की टीम लगातार जगह-जगह नाकाबंदी कर रही है।। पुलिस टीम ने रात को पंजाब रोडवेज की बस में सवार युवक से नशे की खेप पकड़ी है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना कुल्लू की टीम ने सोमवार देर रात को तलोगी में नाका लगाया हुआ था। इस दौरान हर आने जाने वाले वाहन की तलाशी ले रहे थे। इसी दौरान एक पंजाब रोडवेज बस (पीबी 65 बीबी 7138) आई जिसको पुलिस टीम ने तलाशी के लिए रोका।

हरियाणा निवासी से पकड़ा चिट्टा :  पुलिस ने तलाशी के दौरान बस में सवार 23 वर्षीय राहुल कुमार निवासी गांव व डाकघर ऐलनाबाद, बाल्मिकी चौक, वार्ड नंबर दो, जिला सिरसा (हरियाणा) के कब्जे से 61 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस टीम ने युवक को गिरफ्तार कर पुलिस थाना कुल्लू में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। अब आरोपित से पूछताछ की जा रही है। चिट्टे की खेप पंजाब के किस स्थान से लेकर आया और आगे कहां ले जाने की योजना थी। पुलिस हर पहलू को खंगाल रही है। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक कुल्लू डा. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने की है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

नशे के विरूद्ध लड़ाई के लिए समर्पित विशेष कार्य बल का होगा गठन, : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज गेयटी थिएटर शिमला में नशे के विरूद्ध पुलिस विभाग के ‘प्रधाव’ अभियान के अन्तर्गत आयोजित विभिन्न स्पर्धाओं के विजेताओं के पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता की।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बस से धरेड़- राजनाली पहुंचे आशीष बुटेल : लोक निर्माण विभाग मंडल पालमपुर में रोपित किए जाएगें 2 हजार पौधे : आशीष बुटेल

एएम नाथ। पालमपुर, 27 जुलाई :- मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा, आशीष बुटेल ने कहा कि लोक निर्माण विभाग मंडल पालमपुर में विभिन्न प्रजातियों के 2000 पौधे रोपित करेगा। सीपीएस ने शुक्रवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल पर सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का स्वागत किया

एएम नाथ। शिमला  : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां होटल वाइल्ड फ्लावर हाल के संबंध में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के निर्णय को बरकरार रखने के सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने आरकेएमवी में 9 करोड़ रुपये से बने भवन का किया लोकार्पण 

रोहित भदसाली।  शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला में 9 करोड़ रुपये की लागत से बने ब्लॉक-सी भवन का लोकार्पण किया। इसके बाद वह महाविद्यालय के वार्षिक पारितोषिक...
Translate »
error: Content is protected !!