कंगना रनौत को बख्सने के मूड में नहीं हैं दादी मोहिंदर कौर….क्या सजा दिलवाकर ही लेंगी दम?

by

चंडीगढ़ : बालीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत मानहानि के एक मामले में बठिंडा की अदालत में पेश हुईं. वहां उन्हें माफ़ी मांगने और ‘गलतफहमी पर खेद जताने’ के बाद जमानत मिल गई. 78 वर्षीय किसान मोहिंदर कौर के लिए यह पल एक भावनात्मक जीत के रूप में देखा जा रहा है।

मोहिंदर कौर पंजाब के बठिंडा जिले के बहादुरगढ़ जंडियान गांव की निवासी हैं और 13 एकड़ ज़मीन की मालिक हैं. हालांकि उनका घर बेहद साधारण है. छतों को लकड़ी के लट्ठों से सहारा दिया गया है और वह आज भी हर सुबह चूल्हे पर खाना बनाकर अपने 80 वर्षीय बीमार पति लभ सिंह और बिस्तर पर पड़े बेटे गुरदास की सेवा करती हैं.। मोहिंदर कौर बताती हैं, ’13 एकड़ ज़मीन होना उतना नहीं है जितना लोग सोचते हैं। किसान की आमदनी बहुत कम होती है। हमने पहले कपास बोई थी, पर फसल खराब हो गई. अब धान उगाते हैं. मैंने तीन बेटियों और एक बेटे की शादी की है और सारी ज़िंदगी मेहनत की है. अब यह लड़ाई हमारी इज़्जत की है, पीछे नहीं हटेंगे।

उनकी बहू का निधन 18 महीने पहले संक्रमण से हो गया था, और बेटा तीन महीने से बिस्तर पर है. वह कहती हैं, ‘ज़िंदगी आसान नहीं है, लेकिन मैं पीछे नहीं हटूंगी. घर का बोझ अब मेरे कंधों पर है।

किसान आंदोलन से जुड़ा मामला : .यह मामला 2020-21 के किसान आंदोलन के दौरान का है. उस समय कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें एक बुज़ुर्ग महिला की तस्वीर के साथ दावा किया गया था कि किसान आंदोलन में पैसे लेकर लोग शामिल हो रहे हैं. कंगना ने उस महिला को ‘वही दादी जो टाइम मैगजीन में शामिल हुई थीं (शाहीन बाग की बिलकिस दादी)’ बताते हुए लिखा था कि ‘ये ₹100 में उपलब्ध हैं।

यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई, जिसके बाद मोहिंदर कौर ने इसे अपने सम्मान पर हमला बताते हुए मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया।

बीजेपी से जुड़े वकील लड़ रहे दादी की लड़ाई :  मोहिंदर कौर का केस उनके वकील रघुबीर सिंह बेहनीवाल लड़ रहे हैं, जो लंबे समय से बीजेपी से जुड़े रहे हैं. वे कहते हैं, ‘मैं पार्टी से तब से जुड़ा हूं जब कंगना राजनीति में नहीं आई थीं. कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि क्या मैं मोहिंदर कौर का पक्ष ठीक से रखूंगा, लेकिन मैंने कहा पंजाब की माताओं का अपमान मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा।

बेहनीवाल ने कहा, ‘हम किसी माफ़ी को स्वीकार नहीं करेंगे. मुकदमा अपनी पूरी तरह लड़ा जाएगा. किसान परिवार के लिए अदालत आना आसान नहीं होता, पर वे हर बार आते हैं जब भी मैं बुलाता हूं।

सोमवार को बठिंडा अदालत ने कंगना रनौत को जमानत दे दी, और अब इस मामले की अगली सुनवाई 24 नवंबर को होगी. इस पूरी कहानी में एक ओर सितारे और सियासत हैं, तो दूसरी ओर एक बुज़ुर्ग किसान मां की इज़्जत और हिम्मत की लड़ाई, जिसने यह साबित किया कि गांव की मिट्टी में आज भी न्याय के लिए खड़े होने की ताकत बाकी है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कार्निवल के रंगों में सराबोर हुआ धर्मशाला : भव्य शोभा यात्रा से उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया कार्निवल का शुभारंभ

कार्निवल के रंगों में सराबोर हुआ धर्मशाला भव्य शोभा यात्रा से उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया कार्निवल का शुभारं एएम नाथ। धर्मशाला उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में विरासती मेले का आयोजन 

गढ़शंकर, 20 अगस्त: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन में संचालित बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में कॉलेज के महिला प्रकोष्ठ द्वारा सावन माह को समर्पित विरासती मेले का आयोजन किया गया। मेले...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

चार बच्चे पैदा करो…भाजपा नेता की युवा सिख दंपतियों से अपील : सीएम भगवंत मान को लिखा खत

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा के नेता डॉ. जगमोहन राजू ने सिख दंपतियों से चार बच्चे पैदा करने की अपील की है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब की जनसंख्या में लगातार सिखों की आबादी घट...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ पुलिस ने एक सप्ताह में 13 भगोड़े/वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 11 जून ।  चंडीगढ़ पुलिस के पीओ (Proclaimed Offender) एवं समन स्टाफ ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) यूटी चंडीगढ़ के निर्देशों तथा डीएसपी डीसीसी पी. अभिनंदन के पर्यवेक्षण में बड़ी...
Translate »
error: Content is protected !!