EXAM से 110 दिन पहले : CBSE बोर्ड ने जारी की 10वीं-12वीं की फाइनल डेटशीट

by

नई दिल्ली l  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सत्र 2025–26 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की फाइनल डेटशीट जारी कर दी है। बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगी।

कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 मार्च 2026 तक चलेंगी, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 9 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएंगी। बोर्ड ने इस बार कुछ विषयों की तिथियों में बदलाव भी किया है, ताकि छात्रों को अन्य राष्ट्रीय परीक्षाओं के साथ किसी भी तरह के टकराव का सामना न करना पड़े।

परीक्षा एक ही पाली में :  CBSE के अनुसार सभी विषयों की परीक्षाएं एक ही पाली में आयोजित होंगी। परीक्षा का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। हालांकि, कुछ विषयों की परीक्षा अवधि कम होने के कारण सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक रखी जाएगी।

110 दिन पहले जारी हुई डेटशीट  :  CBSE ने बताया कि यह पहली बार है जब बोर्ड ने परीक्षा शुरू होने से 110 दिन पहले डेटशीट जारी की है, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके। साथ ही, बोर्ड ने JEE Main 2026 के अभ्यर्थियों से कहा है कि वे आवेदन पत्र में अपनी कक्षा 11वीं की जानकारी अवश्य भरें ताकि दोनों परीक्षाओं की तारीखों में कोई टकराव न हो।

छात्रों के लिए सलाह :  बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों से अनुरोध किया है कि वे केवल CBSE की आधिकारिक वेबसाइट (www.cbse.gov.in) से ही डेटशीट डाउनलोड करें और किसी भी भ्रामक सूचना से बचें। परीक्षा केंद्रों और रोल नंबर से जुड़ी जानकारी परीक्षा से कुछ सप्ताह पहले जारी की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमालय का संरक्षण युवाओं का दायित्व : डॉ. सलारिया

एएम नाथ। चम्बा : राजकीय महाविद्यालय सलूणी में आज “संकल्प स्मरण दिवस” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. मोहिंदर कुमार सलारिया, ने अपने विचार रखते हुए भारत की राष्ट्रीय अखंडता, हिमालय...
article-image
पंजाब

CM मान से नहीं हुई कर्मचारियों की बैठक, भड़के संगठन : 28 अगस्त को पंजाबभर में फूंके जाएंगे मुख्यमंत्री के पुतले

 30 अगस्त को तय होगी आंदोलन की अगली रणनीति जालंधर, 27 अगस्त: मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब के सरकारी कर्मचारियों एवं पेंशनरों के बीच गुरुवार को प्रस्तावित बैठक रद्द होने से कर्मचारी संगठनों में...
article-image
पंजाब

बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के हाथ को नुकसान पहुंचाने की कोशिश गंभीर साजिश : अमरप्रीत लाली

गढ़शंकर :   गढ़शंकर कांग्रेस हलका इंचार्ज अमरप्रीत सिंह लाली ने नूरपुर जट्टां में भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के हाथ को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने की कड़ी...
article-image
पंजाब

विधायक जय किशन रोड़ी ने किया बीत इलाके गांवों का दौरा

समस्याओं के समाधान का दिलाया भरोसा गढ़शंकर : आज हलका गढ़शंकर के विधायक जय किशन रौड़ी ने अपने कार्यकर्ताओं की टीम के साथ बीत इलाके के गांव गढ़ी मानसोवाल, टिब्बियां, महिंदवाणी पहुंचे और यहां...
Translate »
error: Content is protected !!