स्कूटी सवार युवती से दिनदहाड़े तीन झपटमारों ने बैग छीना और फरार

by

नवांशहर  :   गढ़शंकर बाइपास पर कल बुधवार की देर शाम अपने काम से वापस घर लौट रही स्कूटी सवार युवती से बाइक सवार तीन झपटमारों द्वारा झपटमारी करने की जानकारी प्राप्त हुई है। स्कूटी सवार युवती के कंधे पर लटक रहा किट बैग झपटकर तीनों फरार हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई थी।

       गांव अलीपुर निवासी स्कूटी सवार पीड़ित युवती ने बताया कि वह बुधवार की देर शाम अपने कार्य से अपनी स्कूटी पर सवार होकर वापस अपने घर लौट रही थी। जब वह नवांशहर के गढ़शंकर बाइपास पर पहुंची तो पीछे से एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश आए और उसे धमकियां दे उससे उसका पर्स, मोबाइल और किट बैग की मांग करने लगे।।यह देखते ही उसने शोर मचाना शुरू कर दिया और उसका शोर सुन कुछ अन्य लोग वहां एकत्रित हो गए, लेकिन किसी ने भी उक्त झपटमारों को पकड़ने का प्रयास नहीं किया बल्कि बाइक सवार झपटमारों की धमकियों से डरते हुए पीछे लौट गए।  बाइक सवार झपटकर गोली मारने की धमकी दे रहे थे।  इसी दौरान झपटकर उसके कंधे पर लटक रहा किट बैग झपटकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित युवती ने बताया कि बाइक सवार तीनों झपटकर एक बिना नंबर के स्पलेंडर बाइक पर सवार थे और वह पीछे नवांशहर की तरफ फरार हुए हैं। पीड़ित ने बताया कि घटना के तुरंत बाद उसने अपने पारिवारिक सदस्यों को उक्त घटना की जानकारी दी और कुछ ही समय में वह कुछ गांव निवासियों सहित घटनास्थल पर पहुंच गए। जिसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई और जानकारी मिलते ही पांच मिनट के बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई । लेकिन बाइक सवार तीनों  झपटकर तव तक फरार हो चुके थे।  पीड़ित युवती ने बताया कि किट बैग में उसके व उसके पिता के जरूरी कागजात थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कटेगा एक रुपये- बैंक अधिकारी ने कहा : लगी 22 लाख की चपत…..भूलकर भी न करें ये गलती

चंडीगढ़। इंटरनेट बैंकिंग सुविधा के लिए फेसबुक को माध्यम बनाना हुकुलगंज निवासी बुजुर्ग शशिकांत गुप्ता को महंगा पड़ा। साइबर ठग ने उनसे संपर्क कर उन्हें एक एप्लीकेशन डाउनलोड करा कर उनके खाते से 22...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पत्नी की हत्या का दोषी पूर्व फौजी 20 साल तक पुलिस से ऐसे बचा : फोन नहीं, सिर्फ कैश लेन-देन

दिल्ली । पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अपनी पत्नी की हत्या के दोषी एक पूर्व फौजी को पैरोल उल्लंघन के 20 साल बाद मध्य प्रदेश में उसके पैतृक गांव से गिरफ्तार किया है। उसने...
article-image
पंजाब

मार्च महीने की वेतन मिलने के विरोध में पंजाब जल स्त्रोत मुलाजम युनियन दुारा रोष रैली निकाली

गढ़शंकर: पंजाब जल स्त्रोत मुलाजम युनियन दुारा अपने विभाग के उपमंडल इंजीनियर के कार्यालय के समक्ष मार्च महीने की वेतन मिलने के विरोध में संगठन के अध्यक्ष बलवीर सिंह बैंस की अध्यक्षता में रोष...
article-image
पंजाब

बिट्टू की एंट्री से बदली पंजाब की चुनावी बिसात : भाजपा नया समीकरण गढ़ने में कामयाब

चंडीगढ़ : केंद्रीय मंत्री पद से रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा पंजाब की राजनीति में भाजपा के सबसे बड़े चुनावी दांव के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि बिट्टू...
Translate »
error: Content is protected !!