89.58 लाख रुपए की लागत से बनेगा डैम, 17 हेक्टेयर भूमि होगी सिंचितः कंवर

by
ऊना, 17 मार्चः ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज ग्राम पंचायत डोहगी में 89.58 लाख रुपए की लागत से बनने वाले चैक डैम के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। उन्होंने चैक डैम के निर्माण का कार्य छह माह में पूरा करने के निर्देश दिए।
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि चैक डैम में बारिश के पानी का संचय कर किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने की योजना तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि डोहगी चैक डैम की ऊंचाई लगभग सात मीटर होगी, जिसमें दस लाख लीटर पानी भंडारण की क्षमता होगी। बारिश के पानी को इक्टठा कर इसे किसान को खेतों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि डोहगी चैक डैम में पानी को इक्टठा करने के उपरांत खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए जायका के माध्यम से सिंचाई परियोजना का निर्माण किया जाएगा, जिसका डिजाइन जल्द से जल्द तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में बारिश के पानी से किसानों को सिंचाई की सुविधा प्रदान करने के लिए अनेकों परियोजनाओं पर कार्य किया गया है। समूर में चैक डैम का निर्माण किया गया है, जबकि चपलाह में इसी प्रकार के डैम का निर्माण किया जा रहा है, जो अंतिम चरण में है। इन दोनों डैमों से भी किसानों के खेतों को सिंचित किया जाएगा। कंवर ने कहा कि खेती के लिए पानी उपलब्ध होने से कुटलैहड़ विस क्षेत्र में शिवा परियोजना के माध्यम से फलदार पौधों की सघन खेती करने की परियोजना भी शुरू हो गई है। शिवा परियोजना के तहत इस वर्ष कुटलैहड़ विस क्षेत्र में 223 हैक्टेयर भूमि पर पौधारोपण करने का लक्ष्य रखा गया है, जिस पर 500 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि खर्च की जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सरकार ने बदले 24 HAS अधिकारी, कई SDM भी बदले

एएम नाथ। शिमला हिमाचल सरकार ने आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने एक साथ 24 HAS अधिकारियों को ट्रांसफर किया है जिसमें ज्यादातर SDM भी बदले गए हैं। पढ़ें अधिसूचना… Share     
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंचकूला में दर्दनाक हादसा : ट्रक ने NHAI के तीन कर्मचारियों को कुचला, चालक गिरफ्तार

पुनीत महाजन। पंचकूला : पंचकूला के मौली चौकी के समीप शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के तीन कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हाईकोर्ट की पंजाब पुलिस को फटकार : ‘पुलिस वालों ने गैंगस्टर के इंटरव्यू के लिए वाईफाई अरेंज कराया : अफसर के ऑफिस को स्टूडियो बनाया

चंडीगढ़। गैंगस्टर लॉरेंस के जेल के अंदर टेलीविजन चैनल को  इंटरव्यू के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब पुलिस को कड़ी फटकार लगाई है। बुधवार को कोर्ट ने कहा है कि पंजाब पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला कॉलेज पहुंची यूजीसी की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी : प्राचार्य और शिक्षकों के बयान दर्ज

एएम नाथ। धर्मशाला : राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की छात्रा की मौत और उससे जुड़े रैगिंग और यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों की जांच के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की ओर से गठित फैक्ट...
Translate »
error: Content is protected !!