लुथान में 400 निराश्रित बच्चों, महिलाओं, वृद्वजनों को मिलेगा आश्रय: शांडिल

by

सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री ने सुखाश्रय परिसर में निर्माण कार्यों का लिया जायजा
बोले, साढ़े आठ करोड़ की लागत से कामकाजी महिलाओं के सखी निवास भी हो रहे निर्मित
राकेश शर्मा / ज्वालामुखी/तलवाड़ा :
स्वास्थ्य एवं सामाजिक कल्याण न्याय अधिकारिता मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल ने कहा कि लुथान में 85 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन सुखाश्रय परिसर में 400 के करीब निराश्रित महिलाओं, बच्चों तथा वृद्वजनों के रहने की सुविधा उपलब्ध होगी इसके साथ ही लुथान में सुखाश्रय परिसर में 8 करोड़ 50 लाख की राशि सखी निवास के निर्माण पर भी खर्च की जा रही है l

जिसमें 50 के करीब कामकाजी महिलाओं को रहने की सुविधा मिली है। शनिवार को लुथान में सुखाश्रय परिसर में निर्माण कार्यों का जायजा लेने के उपरांत सामाजिक कल्याण न्याय अधिकरिता मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को सुखाश्रय परिसर के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। प्रारंभिक चरण में निर्माण कार्यों पर 25 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में वर्तमान प्रदेश सरकार ने अनाथ बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को संवारने के लिए ठोस कदम उठाए हैं। प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि अनाथ बच्चे भी समाज के अन्य बच्चों की तरह गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकें।

इसी उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने उन्हें राज्य के नामी शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश दिलाने की पहल की है। इस पहल के माध्यम से यह बच्चेए जिन्होंने कम उम्र में अपने माता.पिता को खो दिया और कभी अच्छी शिक्षा का सपना भी नहीं देख पाए थे। अब प्रतिष्ठित विद्यालयों में पढ़कर अपने सपनों को साकार करने का अवसर पा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिष्ठित विद्यालयों से भी संपर्क स्थापित कर रही है। उन्होंने बताया कि इन बच्चों को रोजगारपरक उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता भी दी जा रही है ताकि वे आत्मनिर्भर बन सके।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की दूरदर्शी नेतृत्व के परिणामस्वरूप प्रदेश सरकार ने अनाथ बच्चों के लिए मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना भी शुरू की है। यह योजना प्रदेश के अनाथ बच्चों को शिक्षा सहित अन्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।


शांडिल ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में वर्तमान सरकार ने पदभार संभालने के उपरांत प्रदेश के सभी अनाथ बच्चों को चल्ड्रन अॅाफ द स्टेट् का दर्जा प्रदान किया है। इसके तहत उनकी देखभाल सुरक्षा और शिक्षा की जिम्मेदारी 27 वर्ष की आयु तक राज्य सरकार वहन करेगी। उन्होंने कहा कि आईटीआईए पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग और फार्मेसी कॉलेजों सहित सभी सरकारी सरकारी सहायता प्राप्त और निजी तकनीकी शिक्षा संस्थानों में अनाथ बच्चों के लिए प्रत्येक पाठ्यक्रम में एक सीट आरक्षित की गई है जिससे उन्हें अन्य विद्यार्थियों के समान व्यावसायिक प्रशिक्षण प्राप्त करने के अवसर प्राप्त हो सकेंगे।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इन बच्चों के लिए देशभर के ऐतिहासिक स्थलों और प्रमुख नगरों का भ्रमण करवाने के लिए एक्सपोजर विजिट भी आयोजित कर रही हैए जिसमें हवाई यात्रा और तीन सितारा होटलों में आवास सहित सभी खर्च सरकार द्वारा उठाए जा रहे हैं।
इस अवसर पर विधायक संजय रतन ने कहां की सुखासरे परिषद ज्वालामुखी विधानसभा के लिए एक ऐतिहासिक दिन वर्तमान सरकार की है। उन्होंने कहा कि वंचित वर्ग का उत्थान प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है जिसने अनाथ बच्चों के कल्याण के लिए विशेष कानून बनाकर उनके सम्मानजनक जीवनए देखभाल और शिक्षा के अधिकार सुनिश्चित किए हैं। इसके उपरांत सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री ने शक्तिपीठ ज्वालामुखी में शीश नवाया तथा प्रदेश तथा समाज के कल्याण के लिए मंगलकामना की।
इस अवसर पर एसडीएम संजीव शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक शर्मा, सीएमओ विवेक, अधीक्षण अभियंता श्री विवेक शर्मा भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आबकारी विभाग के स्थापना दिवस पर आयोजित की प्रश्नोत्तरी : सुजानपुर कालेज ने पहला और हमीरपुर कालेज ने दूसरा स्थान हासिल किया

हमीरपुर 24 नवंबर। राज्य कर व आबकारी विभाग के 55वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर विभाग के उप आयुक्त कार्यालय हमीरपुर ने स्थानीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अंतर महाविद्यालय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की। इसका मुख्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश जुवेनाइल जस्टिस के तहत राज्य चयन समिति का पुनर्गठन

सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति सुरिंदर सिंह ठाकुर बने अध्यक्ष, भारती व अनिता सदस्य एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने जुवेनाइल जस्टिस (केयर एंड प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन) मॉडल रूल्स, 2016 के तहत गठित राज्य चयन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आयुष्मान भव: अभियान के तहत 17 से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़े का होगा आयोजन – DC अपूर्व देवगन

विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की सैचुरेशन होगी हासिल अंगदान के महत्व और स्वच्छता अभियान के तहत गतिविधियों का होगा आयोजन चंबा, 8 सितंबर उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि आयुष्मान भव: अभियान के तहत ज़िला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिकन प्रोसेसिंग प्लांट के खिलाफ फिर से आक्रोश : प्रदूषण फैलाने के आरोप – गांवों के लोगों ने कहा प्रदूषण को लेकर प्रशासन ने कोई कार्रवाई न की तो वे उग्र आंदोलन शुरू करने से गुरेज नहीं करेंगे

एएम नाथ । गगरेट :  उपमंडल गगरेट की ग्राम पंचायत बड़ोह के तहत पांवड़ा में स्थापित किए चिकन प्रोसेसिंग प्लांट के खिलाफ फिर से आक्रोश के स्वर फूटने लगे हैं। लोगों ने इस यूनिट...
Translate »
error: Content is protected !!