प्रत्येक दिहाड़ीदार को लगभग 1500 रुपये की मासिक वृद्धि सुनिश्चित होगी : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर

by
मुख्यमंत्री ने पंचायत चौकीदारों के प्रतिनिधिमण्डल को सम्बोधित किया
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री से भेंट की
शिमला–मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज पंचायत चौकीदारों के एक प्रतिनिधिमण्डल को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने में कर्मचारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बावजूद प्रदेश सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि कर्मचारियों की सभी अदायगी उन्हें समय पर प्रदान की जाए।
जय राम ठाकुर ने कहा कि पंचायतों में पंचायत चौकीदारों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पंचायत चौकीदरों की विभिन्न उचित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को वेतन देने में एक दिन का भी विलम्ब नहीं किया गया। वर्ष 2022-23 के दौरान दिहाड़ीदारों की दिहाड़ी में 50 रुपये प्रतिदिन की वृद्धि की जाएगी, जिससे प्रत्येक दिहाड़ीदार को लगभग 1500 रुपये की मासिक वृद्धि सुनिश्चित होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पंचायत चौकीदारों के मासिक मानदेय मंे 900 रुपये प्रतिमाह की वृद्धि करने का निर्णय लिया है। अब पंचायत चौकीदार 6500 रुपये प्रतिमाह मानदेय प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल में उनके मानदेय में 2350 रुपये प्रतिमाह की वृद्धि की गई है।
जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार पंचायत चौकीदारों की सेवाओं से सम्बन्धित नीति भी बनाएगी।
आंगनवाड़ी कार्यकताओं के एक प्रतिनिधिमण्डल ने भी मुख्यमंत्री से भेंट की। उन्होंने उनके मानदेय में 1700 रुपये प्रतिमाह और मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में 900 रुपये प्रतिमाह की वृद्धि के लिए आभार व्यक्त किया।
आशा कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमण्डल ने भी मुख्यमंत्री से भेंट कर उनके मानदेय में 1825 रुपये प्रतिमाह की वृद्धि करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस वृद्धि के साथ वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल के दौरान 3700 रुपये प्रतिमाह की बढ़ोतरी की गई है।
भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष मदन राणा ने मुख्यमंत्री द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों की मांगों को हल करने के लिए आभार व्यक्त किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना शहर में 25 जनवरी से 15 मार्च तक चलेगा स्वच्छता सर्वेक्षण

ऊना, 23 जनवरी:  नगर परिषद, ऊना में आज 25 जनवरी से 15 मार्च तक मनाए जाने वाले स्वर्ण जयंती स्वच्छता सर्वेक्षण कार्यक्रम को लेकर स्वयं सहायता समूहों के साथ एक समीक्षा बैठक का आयोजन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

4 दिवसीय राज्य स्तरीय हरोली उत्सव के लिए हरोली मैदान सज-धज के तैयार, तैयारियां मुकम्मल ….मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू करेंगे शुभारंभ, भव्य शोभायात्रा का होगा आयोजन :- एसडीएम हरोली विशाल शर्मा

रोहित जसवाल/ गुरदीप सिंह : ऊना, 10 अप्रैल. बैसाखी के उत्साह से सराबोर राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2026 को लेकर सोमभद्रा तट पर स्थित हरोली मैदान, रोड़ा सज-धज के तैयार है। 11 से 14 अप्रैल...
हिमाचल प्रदेश

सरसों तेल के दाम 37 रुपये कम : सरकारी राशन डिपुओं में जुलाई में 110 रुपये प्रति लीटर मिलेगा

शिमला : प्रदेश के सरकारी राशन डिपुओं में मिलने वाले सरसों तेल के दाम 37 रुपये कम हो गए हैं। जुलाई में 110 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से तेल मिलेगा। हालांकि इस माह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

11.80 ग्राम चिट्‌टा पकड़ा : दो युवक गिरफ्तार

ऊना : हिमाचल के ऊना में पुराना होशियारपुर रोड पर पुलिस ने 11.80 ग्राम चिट्‌टा पकड़ा है। इस मामले में पुलिस ने चक्कर (शिमला) के विजय कुमार और मैहरे (हमीरपुर) के सुधांशु कुमार को...
Translate »
error: Content is protected !!