विकास की राह पर शाहपुर — धारकण्डी क्षेत्र के लिए वरदान बनेगी शाहपुर–बोह सड़क : केवल सिंह पठानिया*

by
एएम नाथ। शाहपुर, 4 नवम्बर। शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज बासा में 18 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन शाहपुर–बोह सड़क के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग द्वारा करवाए जा रहे कार्य की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क निर्माण कार्य उत्कृष्ट स्तर पर किया जा रहा है।
विधायक ने बताया कि उन्होंने आज तीन स्थानों पर सड़क की गुणवत्ता की जांच की है और हर स्थान पर कार्य मानकों के अनुरूप पाया गया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के लिए धनराशि उपलब्ध करवाने हेतु वे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के आभारी हैं।
श्री पठानिया ने कहा कि यह सड़क धारकण्डी क्षेत्र की सात पंचायतों के लिए एक वरदान सिद्ध होगी। सड़क के पूर्ण होने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा तथा पर्यटन विकास को नई दिशा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा गुणवत्तापूर्ण कार्य करवाया जा रहा है, जिसके लिए विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने विभाग को कार्य इसी गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश भी दिए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

17 साल की किशोरी को किया गर्भवती : शादी का दिया था झांसा, आरोपी युवक गिरफ्तार : एक अन्य मामले में शादी का झांसा देकर महिला से बनाया शारीरिक संबंध

 एएम नाथ। शिमला : नाबालिग के साथ दुराचार के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई नाबालिग के परिजनों की शिकायत पर की है। वहीं आरोपी युवक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंजावर-बाथड़ी सड़क पर क्षतिग्रस्त पुलिया के चलते यातायात अस्थायी रूप से बंद, ट्रैफिक वैकल्पिक मार्ग पर डायवर्ट

रोहित जसवाल।  ऊना, 21 नवम्बर। पंजावर-बाथड़ी मार्ग पर (आरडी 32/350) स्थित आरसीसी पुलिया क्षतिग्रस्त होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही 21 नवम्बर, 2025 से आगामी आदेशों तक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत विकास सूचकांक पोर्टल’ के संबंध में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

एएम नाथ। सोलन :  विकास खण्ड सोलन की विभिन्न ग्राम पंचायतों के लिए आज यहां ‘पंचायत विकास सूचकांक (पीएआई 2.0) पोर्टल’ के विषय में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जो लोग आरक्षण के हकदार थे और इससे लाभान्वित भी हो चुके है, उन्हें बाहर निकालना चाहिए: सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली  :  सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पिछड़ी जातियों में जो लोग आरक्षण के हकदार थे और इससे लाभान्वित भी हो चुके हैं, उन्हें अब आरक्षित श्रेणी से बाहर निकालना चाहिए। शीर्ष कोर्ट...
Translate »
error: Content is protected !!