पंजाब नेशनल बैंक में 750 पदों पर भर्ती : 85,920 रुपये तक मिलेगी सैलरी,

by

पंजाब नेशनल बैंक ने देशभर के 17 राज्यों में स्थानीय बैंक अधिकारी (LBO) के 750 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं. यह उन उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका है जो बैंकिंग क्षेत्र में स्थायी अधिकारी पद पाना चाहते हैं।

इस भर्ती के तहत जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-I (JMGS-I) के कुल 750 पद भरे जाएंगे. आवेदन प्रक्रिया 3 नवंबर 2025 से शुरू होकर 23 नवंबर 2025 तक चलेगी.

कितनी मिलेगी सैलरी?

चयनित उम्मीदवारों को 48,480 रुपये से 85,920 रुपये तक वेतन के साथ आकर्षक भत्ते मिलेंगे. इस भर्ती का मुख्य उद्देश्य राज्यों में स्थानीय भाषा जानने वाले योग्य उम्मीदवारों के माध्यम से बैंक की क्षेत्रीय पहुंच को मजबूत करना है।

योग्यता क्या होनी चाहिए?

उम्मीदवार केवल एक राज्य में आवेदन कर सकते हैं और उसी राज्य की स्थानीय भाषा में दक्षता आवश्यक है. आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही, किसी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक या क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) में कम से कम एक वर्ष का कार्य अनुभव जरूरी है।

आयु सीमा क्या होनी चाहिए?

1 जुलाई 2025 तक उम्मीदवार की आयु 20 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्गों के लिए सरकारी नियमों के अनुसार छूट लागू होगी.

  • एससी/एसटी: 5 वर्ष
  • ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर): 3 वर्ष
  • PwBD: 10 वर्ष
  • भूतपूर्व सैनिक व 1984 दंगा प्रभावित: 5 वर्ष

क्या होगी चयन प्रक्रिया?

चयन प्रक्रिया चार चरणों में पूरी होगी।

  • ऑनलाइन लिखित परीक्षा: इसमें वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे और गलत उत्तर पर ¼ अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
  • स्क्रीनिंग: योग्य उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
  • स्थानीय भाषा परीक्षा (LLPT): केवल उन उम्मीदवारों के लिए जो 10वीं या 12वीं में स्थानीय भाषा विषय के रूप में नहीं पढ़े हैं।
  • व्यक्तिगत साक्षात्कार: 50 अंकों का साक्षात्कार होगा, जिसमें सामान्य वर्ग के लिए 50% और एससी/एसटी वर्ग के लिए 45% न्यूनतम अंक जरूरी हैं।

आवेदन की फीस कितनी है?

  • एससी/एसटी/दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए ₹59/-
  • सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए ₹1180/-

आवेदन की प्रक्रिया है?

उम्मीदवार pnbindia.in पर जाकर भर्ती सेक्शन में 750 स्थानीय बैंक अधिकारियों की भर्ती लिंक पर . IBPS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें, सभी आवश्यक दस्तावेज और सर्टिफिकेट अपलोड करें, फीस का भुगतान करें और आवेदन फॉर्म का प्रिंट निकाल लें।

यह भर्ती न केवल स्थायी पद पाने का अवसर है बल्कि बैंकिंग करियर में आगे बढ़ने का एक सुनहरा रास्ता भी है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दो दिन से डीएमसी अस्पताल में भर्ती : नहीं खाया खाना, सांसद को मिलने से रोका

पंजाब-हरियाणा की सीमा पर स्थित खनौरी बॉर्डर पर मरणव्रत शुरू करने से पहले पुलिस की तरफ से हिरासत में लिए गए किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल डीएमसी अस्पताल में ही अपना मरणव्रत शुरू कर...
article-image
दिल्ली , पंजाब

AAP ने इस बड़े बिजनेसमैन को पंजाब से बनाया राज्य सभा के लिए उम्मीदवार ?…जानिए

चंडीगढ़ l. पंजाब से अरविंद केजरीवाल के राज्यसभा जाने की अटकलों पर विराम लग गया है। अब आम आदमी पार्टी  ने ट्राइडेंट ग्रुप के मालिक बिजनेसमैन राजेंद्र गुप्ता को राज्यसभा के लिए अपना उम्मीदवार...
article-image
पंजाब

युवा मामले एवं खेल मंत्रालय आयोजित करेगा प्रथम खेलो इंडिया जनजातीय खेल

15 जनवरी को बिलासपुर के लुहणू मैदान में होंगे चयन ट्रायल एएम नाथ। चम्बा : युवा मामले एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रथम खेलो इंडिया जनजातीय खेल (खेलो खेलो ट्राइबल गेम्स-2026) का आयोजन...
article-image
पंजाब

तप अस्थान श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धार्मिक स्थल श्री खुरालगढ़ साहिब में बैसाखी और बाबा साहिब डॉ. भीम राव अंबेडकर जन्म उत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया

गढ़शंकर।  तप अस्थान श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धार्मिक स्थल श्री खुरालगढ़ साहिब में बैसाखी समारोह और बाबा साहिब डॉ. भीम राव अंबेडकर जन्म उत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया। 11 अप्रैल को अखंड पाठ साहिब आरंभ...
Translate »
error: Content is protected !!