दर्दनाक हादसा : ट्रेन की छत पर चढ़ा व्यक्ति हाईटेंशन तार की चपेट में आया, जिंदा जला, गंभीर हालत

by

जालंधर। जालंधर के कस्बा फिल्लौर रेलवे स्टेशन पर लोहियां से लुधियाना जा रही ट्रेन के रुकते ही एक अज्ञात व्यक्ति अचानक डिब्बे की छत पर चढ़ गया और ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार को पकड़ लिया। जैसे ही तार को छुया तो उसे जोरदार करंट लगा और उसके कपड़ों ने आग पकड़ ली।
घटना के बाद प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने शोर मचाया और उसे नीचे उतरने के लिए कहा, लेकिन तब तक वह बुरी तरह झुलस गया। प्रत्यक्षदर्शी राजकुमार नंगल ने बताया कि करंट लगते ही व्यक्ति डिब्बे के ऊपर ही गिर पड़ा और उसके कपड़ों में आग लग गई। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची और ट्रेन की लाइन कटवाकर व्यक्ति को नीचे उतारा। उसे पहले फिल्लौर सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि वह 80 फीसदी से अधिक झुलस चुका है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जालंधर सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। जीआरपी चौकी प्रभारी हरमेश पाल ने बताया कि घायल व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो पाई है। यह जांच की जा रही है कि वह ट्रेन पर क्यों चढ़ा और हादसे के वक्त वह किस मकसद से स्टेशन पर मौजूद था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

काका अमनदीप मट्टू की याद में लगाए रक्तदान शिविर में 60 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ, समाजसेवी गोल्डी सिंह ने किया रक्तदान शिविर का उद्घाटन

गढ़शंकर। शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट रजि: गढ़शंकर के अध्यक्ष दर्शन सिंह मट्टू और चेयरपर्सन बीबी सुभाष मट्टू की अध्यक्षता में काका अमनदीप सिंह मट्टू की याद को समर्पित 13वां रक्तदान शिवर भाई घनैया...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार द्वारा पंचायतों को भंग करने संबंधी नोटिफिकेशन वापस लेने का फैसला सरपंचों की जीत- सांसद मनीष तिवारी

गांव नगलियां के विकास हेतु करीब 2.50 लाख रुपए की ग्रांट का चैक सौंपा, गांव बूथगढ़ के विकास हेतु 3 लाख रुपए की ग्रांट देने का ऐलान मोहाली, 31 अगस्त: श्री आनंदपुर साहिब से...
article-image
पंजाब

डॉ. अंबेडकर के जीवन, संघर्ष अैर विचारधारा पर बनी एनीमेटड फिल्म जय भीम जो 22 अक्तूबर को दुनिया भर के सिनेमा घरों में, हर घर अंबेडकर के तहत विचार गोष्ठि करवाई

गढ़शंकर : डॉ. बी. आर अंबेडकर मिशन ट्रस्ट गढ़शंकर की ओर से मिशन-हर घर अंबेडकर के तहत अंबेडकर भवन नंगल रोड पर विचार गोष्ठि करवाई गई जिस की प्रधानगी प्रीतम फिल्म प्रोडक्शन की ओर...
article-image
पंजाब

Punjab Aided School Teachers to

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Nov.6 : Opposing what they termed as the Punjab government’s “anti-aided school” policies, aided school teachers, employees, and pensioners across the state have announced a “Jail Bharo Andolan” in Tarn Taran on November...
Translate »
error: Content is protected !!