चिट्टे के खिलाफ अभियान को हिमाचल प्रदेश में बनाया जाएगा जन आन्दोलन- मुख्यमंत्री सुक्खू

by
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में चिट्टे के खिलाफ अभियान को जन आन्दोलन बनाया जाएगा। इस आन्दोलन में प्रदेश के हर व्यक्ति की सहभागिता सुनिश्चित करना अत्यन्त आवश्यक है। वह आज यहां 15 नवम्बर, 2025 को शिमला में आयोजित की जाने वाली एंटी चिट्टा वॉकथॉन की तैयारियों के लिए आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वॉकथॉन में हिस्सा लेने के लिए ‘बार कोड’ स्कैन से पंजीकरण किया जा सकता है। वॉकथॉन के दौरान रिज से चौड़ा मैदान तक विभिन्न प्रकार की जागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि वॉकथॉन में युवा, छात्र और समाज के विभिन्न वर्गों के लोग हिस्सा लेंगे।
श्री सुक्खू ने सम्बन्धित विभागों को इस आयोजन को सफल बनाने के लिए तत्परता के साथ सभी तैयारियां समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चिट्टा के खिलाफ 15 नवम्बर से आरम्भ होने वाला यह अभियान आगामी तीन माह तक चलेगा। यह चिट्टा के खिलाफ प्रदेश सरकार की निर्णायक लड़ाई होगी। चिट्टा के कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा क्योंकि प्रदेश सरकार चिट्टा के समूल नाश के लिए वचनबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य स्तरीय एंटी चिट्टा वॉकथॉन के पश्चात् जिला स्तर और उप-मंडल स्तर पर भी चिट्टा के खिलाफ विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। इन आयोजनों में मंत्रिमंडल के सदस्य, सभी विधायक और समाज के गणमान्य व्यक्ति हिस्सा लेंगे।
पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने वॉकथॉन के आयोजन को लेकर तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी।
बैठक में मुख्य सचिव संजय गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य सचिव के.के. पंत, अतिरिक्त मुख्य सचिव श्याम भगत नेगी, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, ओएसडी गोपाल शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शिमला में उपस्थित थे जबकि विभिन्न जिलांे के उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भरमौर के विधायक डॉ. जनकराज की अति दुर्गम गांवों के लगातार व डोर टू डोर दौरौं ने बढाई विरोधियों की चिंता

आसानी से उपलब्ध हो जाने पर लगातार बढ़ रहा है उनके चाहने वालों का ग्राफ एएम नाथ। भरमौर (चम्बा) :  भरमौर के विधायक डॉक्टर जनकराज पिछले 6 महीने से अपने विधानसभा क्षेत्र के गांव...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बाबा साहिब की प्रतिमा का खंडन निंदनीय कृत्य : खन्ना

होशियारपुर 28 जनवरी : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा की अमृतसर में समाज विरोधी सोच रखने वाले व्यक्ति द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहिब डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

34 युवाओं को नशे की लत ने कर दिया एचआईवी पॉजिटिव : पीड़ितों में ज्यादातर ने एक ही सिरिंज से नशा किया

कांगड़ा :  पुलिस की नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के दौरान नशा करने वालों की मेडिकल जांच में कई बीमारियों के खुलासे हुए हैं। नूरपुर क्षेत्र के 34 युवा एचआईवी पॉजिटिव पाए गए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

संभल के दंगाइयों से मिलने की जिद राहुल पर पड़ी भारी – लोगों ने दौड़ा-दौड़ा कर कांग्रेसियों को पीटा

लखनऊ। संभल जाने के लिए अड़े राहुल गांधी-प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश पुलिस ने बॉर्डर से वापस भेज दिया है। राहुल ने इस दौरान अफसरों से बात की और कहा कि वो अकेले पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!