बिक्रम सिंह मजीठिया की जमानत याचिका हाई कोर्ट ने की खारिज

by

चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को एक और झटका दिया है। बता दें कि अदालत ने उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया है, जिससे उन्हें किसी भी तरह की राहत नहीं मिली। मजीठिया इस समय आय से अधिक संपत्ति मामले में जेल में बंद हैं।

25 जून को हुई थी गिरफ्तारी :  विजिलेंस टीम ने मजीठिया को अमृतसर स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया था। इसके बाद जांच एजेंसी ने पंजाब, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में करीब 25 ठिकानों पर छापेमारी कर संपत्तियों और दस्तावेजों की जांच की।

6 जुलाई से जेल में बंद हैं मजीठिया :  प्रारंभिक पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद से ही मजीठिया जेल में बंद हैं। उन्होंने रक्षा बंधन, दशहरा, दीवाली और गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व जैसे त्योहार जेल में ही मनाए।

विजिलेंस की तैयारी और चार्जशीट :  मामले को अदालत में मजबूती से पेश करने के लिए विजिलेंस ब्यूरो ने 22 अगस्त को विस्तृत चार्जशीट दाखिल की। चार्जशीट में लगभग 40,000 पन्नों के दस्तावेजी सबूत और 200 से अधिक गवाहों के बयान शामिल किए गए हैं। विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार, यह केस राज्य में भ्रष्टाचार और अवैध संपत्ति से जुड़े मामलों के खिलाफ सरकार की सख्त कार्रवाई का हिस्सा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

निमिषा मेहता की गांव-गांव त्रिवेणी लगाने की मुहिम ने पकड़ा जोर: निमिषा मेहता अब तक करीब 45 गांवों में त्रिवेनिया और पिलकंस लगा चुकी

गढ़शंकर :  पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से गढ़शंकर से भाजपा हलका प्रभारी निमिषा मेहता द्वारा 26 जून से गांव-गांव पौधारोपण अभियान शुरू किया गया है। जो अब विधानसभा...
article-image
पंजाब

गैंगस्टरों को कैसे मिली सुरक्षा ?.. हाई कोर्ट सख्त बुलेटप्रूफ गाड़ियों पर : पंजाब सरकार से पूछे सवाल

चंडीगढ़ :  पंजाब में गैंगस्टरों द्वारा बुलेटप्रूफ गाड़ियों के इस्तेमाल के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की सख्ती के बाद अब राज्य सरकार हरकत में आ गई है।  होशियारपुर के एक गैंगस्टर द्वारा...
article-image
पंजाब

गणतंत्र दिवस समारोह के लिए स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों के साथ विशेष बैठक का आयोजन

होशियारपुर, 10 जनवरीः गणतंत्र दिवस समारोह को और अधिक प्रेरणादायक एवं गौरवशाली बनाने के उद्देश्य से अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) राहुल चाबा की ओर से जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों के साथ...
article-image
पंजाब

ऑनर किलिंग : गुस्साए भाई ने अपनी बहन को गोलियों से भूनकर मार डाला, जीजा की हालत गंभीर

लुधियाना :  पंजपीर रोड की कारपोरेशन कॉलोनी में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। सवा महीने पहले भागकर शादी करने से गुस्साए एक भाई ने अपनी बहन को गोलियों से भूनकर मार डाला।...
Translate »
error: Content is protected !!