गुरु साहिब के जीवन और शिक्षाओं को किया जाएगा रूपमान : लाजवंती स्टेडियम में आज शाम होगा अनोखा लाइट एंड साउंड शो – तैयारियां पूरी

by

डिप्टी कमिश्नर ने जिला वासियों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का दिया निमंत्रण

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : .पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत के 350वें वर्ष को समर्पित 8 नवंबर को शाम 5 बजे लाजवंती मल्टीपर्पज स्टेडियम होशियारपुर में गुरु साहिब के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित अनोखे लाइट एंड साउंड शो की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
यह जानकारी डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने आज स्टेडियम में तैयारियों को दी जा रही अंतिम छोहों का जायजा लेने के मौके पर दी। उन्होंने बताया कि 45 मिनट के इस लाइट एंड साउंड शो के दौरान डिजिटल तरीके से श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन, विरासत, शिक्षाओं और महान बलिदान के बारे में प्रकाश डाला जाएगा। उन्होंने बताया कि इस शानदार प्रस्तुति से संगतों को अनोखा अनुभव होगा, जो गुरु साहिब के शांति, सहनशीलता और विश्वव्यापी भाईचारे को मजबूत करने के दर्शन को सुंदरता से दर्शाएगी।
उन्होंने कहा कि यह शो श्री गुरु तेग बहादुर जी के मानवता और दया के संदेश को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि 8 नवंबर को शाम 5 बजे शो के लिए प्रवेश शुरू होगा और कोई भी बिना किसी पास के शो में शामिल हो सकता है तथा हरेक के लिए खुला प्रवेश है। उन्होंने समूह जिला वासियों को इस लाइट एंड साउंड शो में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।
उन्होंने बताया कि इस मेगा इवेंट के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि संगतों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। वर्णनीय है कि यह लाइट एंड साउंड शो पर्यटन और सांस्कृतिक मामले विभाग पंजाब की टीम द्वारा पेश किया जा रहा है।
इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) निकास कुमार, सहायक कमिश्नर ओएशी मंडल, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) अमरबीर कौर भुल्लर, आर.टी.ओ अमनदीप कौर घुम्मण के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

Uncategorized

m j88 com – Khám

m j88 com m j88 com mang lại mang đến game thủ đại khái bắt đầu làm trải nghiệm tuyệt vời trong nhân hầu hết loại trò chơi online. Nếu tín đồ đang thân...
Uncategorized

Khám phá Thế Giớ

xe máy wave rsx Trang web https://tylekeovip.ac/ là một trong toàn thể nguồn thông báo phổ thông và xác thực an toàn và tin cậy về cá cược thể thao, cung cấp siêng sóc...
Uncategorized

pim sec Khám phá

pim sec pim sec vẫn nổi lên như 1 quyền năng trong lĩnh vực kinh doanh xây giấu, với đến những phương pháp vận hành phát minh cũng như cải tiến vượt bậc. Với...
Translate »
error: Content is protected !!