युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन

by

एएम नाथ। चम्बा : जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) चम्बा द्वारा आयोजित “युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम” का समापन समारोह आज सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 03 नवम्बर से 09 नवम्बर, 2025 तक आयोजित किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन, प्राथमिक उपचार, खोज एवं बचाव कार्यों से संबंधित आवश्यक सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षित युवाओं को इस प्रकार तैयार किया गया कि वे किसी भी आपदा की स्थिति में प्रथम प्रतिक्रिया दल (First Responders) के रूप में कार्य कर सकें और समाज में आपदा जागरूकता फैलाने में अग्रणी भूमिका निभा सकें।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि उपायुक्त चम्बा श्री मुकेश रेपसवाल रहे। उन्होंने प्रतिभागी युवाओं की सहभागिता एवं समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि प्रशिक्षित आपदा मित्र किसी भी आकस्मिक स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण युवाओं को आत्मनिर्भर एवं संवेदनशील नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं।
इस अवसर पर एस.डी.एम. डलहौज़ी श्री अनिल भारद्वाज भी उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं को आपदा प्रबंधन के प्रति सजग रहने और स्थानीय स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारी, जिला युवा अधिकारी, मैनेजर युथ हॉस्टल डलहौजी,तथा पर्वतरोहण उपकेंद्र भरमौर के इंचार्ज उपस्थित रहे। समापन अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारीगण, प्रशिक्षकगण एवं सभी प्रशिक्षु युवा भी मौजूद रहे।
DDMA चम्बा द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आपदा की स्थिति में आत्मनिर्भर बनाना, समुदाय स्तर पर राहत एवं बचाव कार्यों में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करना तथा एक सशक्त और आपदा-संवेदनशील समाज का निर्माण करना रहा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

950 स्टूडेंट्स की गिरफ्तारियों पर भारी बवाल : भारतीय छात्रों की कनाडा में बढ़ीं मुश्किलें

कनाडा में भारतीय छात्रों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कनाडा की सीमा सुरक्षा एजेंसी ने ब्रिटिश कोलंबिया से 950 छात्रों को गिरफ्तार किया है। वहीं गिरफ्तार किए गए छात्रों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एचपीएमसी की सीए भंडारण क्षमता दो साल में हुई दोगुनी : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। धर्मशाला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के सक्षम नेतृत्व में वर्तमान राज्य सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश बागवानी उपज विपणन एवं प्रसंस्करण निगम (एचपीएमसी) की नियंत्रित वातावरण भंडारण (सीए स्टोर) क्षमता को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सुधर जाओ या अगली गोली तुम्हारी : लुधियाना में कबड्डी प्लेयर के मर्डर की लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी …अव किसे दी चेतावनी?

लुधियाना : लुधियाना में कबड्डी प्लेयर गुरविंदर सिंह की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ले ली है सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर बताया गया कि इस मर्डर के पीछे बिश्नोई गैंग का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

500 करोड़ से ज्यादा संपत्ति के मालिक है बीजेपी प्रत्याशी कैप्टन अभिमन्यु

चंडीगढ़ :  हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैप्टन अभिमन्यु नारनौंद विधानसभा सीट से मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया. उनकी गिनती प्रदेश के सबसे अमीर राजनेताओं में होती है....
Translate »
error: Content is protected !!