वार्ड नंबर 7 व 8 के निवासियों ने सड़क का काम शुरू न करने को लेकर प्रशासन व सरकार को दी चेतावनी

by
गढ़शंकर, 10 नवंबर : वार्ड नंबर 7 तथा वार्ड नंबर 8 मोहल्ला अंबेडकर नगर से लेकर गांव दुगरी तक सड़क का बुरा हाल होने तथा डानसीवाल के घर से लेकर खालसा कॉलेज तक गंदे नाले का लंबे समय से टेंडर होने के बावजूद काम शुरू न होने पर मोहल्ला निवासियों ने एकत्रता की। उन्होंने बताया कि काम लंबे समय से शुरू नहीं हुआ है जबकि मोहल्ला निवासियों द्वारा बार-बार प्रशासन को विनती करने के बावजूद कुछ नहीं हो रहा। इस मौके संबोधित करते कामरेड कुलविंदर संघा पूर्व पार्षद तथा कृपाल पाला पार्षद वार्ड नंबर 7 ने चेतावनी देते कहा कि यदि दुगरी वाली सड़क जो मंडी बोर्ड के अधीन आती है और गंदे नाले का जो टेंडर लगा हुआ है जो नगर कौंसिल गढ़शंकर के अधीन है, यदि मंडी बोर्ड व नगर कौंसिल ने काम शीघ्र शुरू न किय तो मोहल्ला निवासियों को साथ लेकर संघर्ष करने के लिए विवश होंगे। इस अवसर पर कुलविंदर संघा व कृपाल पाला के साथ प्रिंसिपल जगदीश राय, कामरेड तरसेम लाल, डॉक्टर राकेश कुमार, परविंदर सिंह जेई, तरसेम लाल मिस्त्री, चरणजीत सिंह, हरभजन लाल आदि सहित अन्य मोहल्ला निवासी उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन:
काम शुरू न करने पर प्रशासन व सरकार को चेतावनी देते मोहल्ला निवासी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

अमृतसर में थाने के बाहर से मिला आईईडी, जांच में जुटी पुलिस

अमृतसर: अजनाला पुलिस थाने के बाहर से रविवार को आईईडी बरामद किया गया है। यह वही पुलिस थाना है जहां खालिस्तानी कट्टरपंथी अमृतपाल ने हमला करके अपने साथियों को छुड़ाया था। इस पुलिस थाने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब के पांच लोगों की मौत, मंडी में बड़ा हादसा, पुल से गिरी गाड़ी

मंडी : हिमाचल के मंडी जिले में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है. यहां आईआईटी के पास नए पुल से पंजाब के लोगों की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई. इस हादसे में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आठवां सेंट्रल Pay Commission : सरकारी कर्मचारियों को होली से पहले बड़ा तोहफा, नए DA के ऐलान की संभावना

नई दिल्ली : आठवां सेंट्रल पे कमीशन (CPC) 1 जनवरी, 2026 को लागू हुआ था, लेकिन 10 मिलियन से ज़्यादा सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लॉई और पेंशनर सातवें पैनल के फ्रेमवर्क के तहत तब तक काम...
article-image
पंजाब

माय हॉस्पिटल्स” ने रमनप्रीत अस्पताल गढ़शंकर में न्यूरो ट्रॉमा, स्पाइन सर्जरी, कार्डियोलॉजी विभाग, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग, मेडिसिन विभाग, आईवीएफ सेंटर और आईसीयू खोला

गढ़शंकर, 26 अगस्त: भारत की सबसे तेजी से बढ़ रही अस्पताल श्रृंखला “सेवा” 24×7 और “माय हॉस्पिटल्स” ने रमनप्रीत अस्पताल, चंडीगढ़ रोड गढ़शंकर में न्यूरो ट्रॉमा, स्पाइन सर्जरी, कार्डियोलॉजी विभाग, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग, मेडिसिन विभाग,...
Translate »
error: Content is protected !!