तीन दिवसीय नेशनल नेचर कैंप को ने केवल सिंह पठानिया हरी झंडी दिखाकर किया रवाना …एटीसी शाहपुर दे रहा नवाचार को बढ़ावा : केवल सिंह पठानिया**

by
प्रकृति के सान्निध्य में ज्ञान का संगम — 52 मेधावी छात्र-छात्राएं करेंगे पर्यावरण, विज्ञान और तकनीक से गहरा परिचय*
v शाहपुर, 10 नवम्बर। उपयुक्त प्रौद्योगिकी संस्थान (एटीसी) शाहपुर के तत्वाधान में आज स्कूल के बच्चों के लिए तीन दिवसीय नेशनल नेचर कैंप की शुरुआत हुई। शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने एटीसी परिसर से कैंप को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस नेचर कैंप में शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विज्ञान संकाय से जुड़े 21 स्कूलों के 52 उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। छात्र आज शाहपुर से रवाना होकर करेरी पहुंचे, जहां उन्होंने ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन का भ्रमण किया, वन एवं पर्यावरण संरक्षण पर विशेषज्ञों से जानकारी प्राप्त की तथा ट्रैकिंग गतिविधियों के माध्यम से प्रकृति से निकटता का अनुभव किया।
विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि करेरी में आयोजित यह जिला का पहला नेचर कैंप शाहपुर के लिए गौरव की बात है। इससे बच्चों को प्रकृति को समझने और पर्यावरण के संरक्षण की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री महोदय का आभार व्यक्त किया जिन्होंने करेरी में ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन की स्थापना करवाई।
उन्होंने कहा कि धारकण्डी क्षेत्र में पाँच बसों का संचालन प्रस्तावित है तथा सड़कों के निर्माण व सुधार पर करोड़ों रुपये व्यय किए जा रहे हैं। करेरी सड़क को बस चलाने हेतु लोक निर्माण विभाग की मौजूदगी में स्वीकृत किया जा चुका है और शीघ्र ही बस सेवा प्रारंभ की जाएगी।
May be an image of one or more people, people smiling, dais and text
पठानिया ने बताया कि शाहपुर विधानसभा के सभी सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए जा चुके हैं और अब प्रत्येक बच्चे को पानी की बोतलें भी भेंट की जाएंगी।
एटीसी शाहपुर की प्रभारी एवं वैज्ञानिक अधिकारी सुनंदा पठानिया ने मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्य मेहमानों का स्वागत किया तथा तीन दिवसीय कैंप की रूपरेखा साझा की। उन्होंने कहा कि “प्रकृति हमारी दूसरी माँ है, और इसका संरक्षण हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।” उन्होंने बताया कि कैंप के दूसरे दिन बच्चे पालमपुर साइंस सिटी का भ्रमण करेंगे, जबकि अंतिम दिन आईटीआई शाहपुर में तकनीकी शिक्षा से संबंधित जानकारी प्राप्त करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान एटीसी ने मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों को फ्लावर पॉट्स भेंट किए। करेरी पंचायत प्रधान सुषमा देवी ने गांववासियों की ओर से बस सेवा प्रारंभ करवाने हेतु विधायक पठानिया का आभार व्यक्त किया। मौसम विभाग से आए अंकुर पाराशर ने मौसम विज्ञान की जानकारी दी, वहीं सिविल अस्पताल शाहपुर के तत्वाधान में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने चामुंडा महिला मंडल को ₹11,000 की प्रोत्साहन राशि भेंट की। बच्चों ने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।May be an image of one or more people, dais and text
इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर करतार चंद, उपनिदेशक कृषि डॉ. कुलदीप धीमान, बीएमओ डॉ. कविता ठाकुर, अधिशासी अभियंता जलशक्ति अमित डोगरा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण अंकज सूद, अधिशासी अभियंता संदीप चौधरी, बीडीओ रैत कमलजीत, प्रधानाचार्य बलजीत, शमशेर भारती वैज्ञानिक अधिकारी रवि शर्मा, डीएम फॉरेस्ट कारपोरेशन नरेश, एसीएफ नरेश, जिप सदस्य रितिका शर्मा, एचआरटीसी बीओडी निदेशक विवेक राणा, सलाहकार विनय सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, स्कूल स्टाफ व बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

20 वर्षीय युवक की ढांक से गिरकर मौत: चम्बा में दोस्तों के साथ गया था पार्टी करने, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

चंबा, 14 दिसम्बर :  हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के दायरे में आने वाली ग्राम पंचायत सरोल के छौ गांव के एक युवक की ढांक से गिरकर मौत हो गई है। यह युवक गत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय मंडी महाशिवरात्रि : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने किया राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल का मंडी पहुंचने पर स्वागत

एएम नाथ। ​मंडी. : मंडी में अंतर्राष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के पावन अवसर पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल का आगमन हुआ। जनपद की पावन नगरी में पधारने पर समस्त क्षेत्रवासियों और जनप्रतिनिधियों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली में मिली ‘पंजाब सरकार’ लिखी गाड़ी की नंबर प्लेट फर्जी : दिल्ली में गाड़ी से लाखों रुपये नकद, कई शराब की बोतलें और आम आदमी पार्टी के पर्चे बरामद

नई दिल्ली।  परिवहन विभाग ने दी जानकारी पंजाब के परिवहन विभाग ने इस गाड़ी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस पर लगी नंबर प्लेट फर्जी है और इस गाड़ी का पंजाब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पुलिस तथा परिवहन निगम के  कर्मियों को ईडीसी तथा पोस्ट बेल्ट पेपर के माध्यम से मिलेगी मतदान की सुविधा : DC एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल  की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को मिलेगी सुविधा एएम नाथ। चंबा, 20 अप्रैल :   उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में चुनाव ड्यूटी पर तैनात पुलिस तथा राज्य पथ परिवहन निगम...
Translate »
error: Content is protected !!