तरनतारन में सरकार की ईमानदार और जनहितैषि नीतियों की हुई जीतः संदीप सैनी

by

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : तरनतारन में आम आदमी पार्टी की जीत उसकी ईमनानदार और जनहिथौषि नीतियों पर काम कर रही सरकार की जीत है। जिसके लिए तरनतारन की जनता के साथ-साथ आम आदमी पार्टी के समस्त कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। यह बात बैकफिंको चेयरमैन संदीप सैनी ने तरततारन जीत पर पार्टी हाईकमान व कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कही। उन्होंने कहा कि तरनतारन की जनता ने अलगाववादी नीतियों को नकारते हुए आप की सर्वपक्षीय विकास की नीतियों पर मोहर लगाई है और उन्होंने अपने इलाके की सेवा के लिए हरमीत संधू के रुप में एक मेहनती प्रतिनिधि का चुनाव किया है। श्री सैनी ने कहा कि तरनतार नकी जनता जानती है कि अल्प समय में जो कार्य आप ने कर दिखाया है वह कार्य पिछली सरकारें लंबे समय के कार्यकाल में भी नहीं कर पाई थीं। उन्होंने कहा कि आज पंजाब का हर नागरिक सरकार की नीतियों और ईमानदार सोच व नियत के चलते खुशहाल हो रहा है। प्रदेश के विकास को भी नई गति मिली है और सरकार आने वाले समय में भी पार्टी सुप्रिमो अरविंद केजरीवाल व मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में और भी जनकल्याण कार्यों से पंजाब को बेहतर एवं विकसित बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

राजा की बेरहमी से हत्या – सोनम की तलाश अभी भी जारी : हनीमून मनाने गए नवविवाहित जोड़े के साथ क्या हुआ? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

दौर/शिलांग: इंदौर के मेघालय में हनीमून मनाने गए नवविवाहित जोड़े राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी के लापता होने की घटना ने भयावह मोड़ ले लिया है. मेघालय पुलिस ने पुष्टि की है कि राजा...
पंजाब

चोरी के अठारह मोबाईल तथा भारी मात्रा में मोबाईल असैसरी सहित तीन ग्रिफतार

गढ़शंकर-गढ़शंकर पुलिस ने तीन मोबाईल चोरों को ग्रिफतार कर उनसे कई चोरी किए हुए अठारह मोबाईल फोनो व भारी मात्री में मोबाईल असैसरी बरामद कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। गढ़शंकर पुलिस पार्टी...
article-image
पंजाब

फगवाड़ा में मिठाई की मशहूर दुकान पर चलीं गोलियां

फगवाड़ा : फगवाड़ा-होशियारपुर मार्ग पर स्थित मिठाई की एक मशहूर दुकान पर तीन अज्ञात व्यक्तियों ने सोमवार सुबह गोलीबारी कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना में किसी के जख्मी होने की खबर...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

60 वर्षीय महिला के कत्ल का कातिल निकला उसका भतीजा : पुलिस ने आरोपी को हत्या में उपयोग किए 32 बोर के पिस्तौल, 3 जिंदा कारतूस, एक दातर सहित किया गिरफ्तार

हत्या आरोपी भतीजे को संदेह था कि पिता की मौत चाची द्वारा किए काले जादू के कारण हुयी थी 7 फरवरी को महिंदवाणी में सेवानिवृत एएसआई की पत्नी को गोली मारकर की गई  थी...
Translate »
error: Content is protected !!