मुख्यमंत्री ने रामपुर में 53.96 करोड़ रुपये के किए लोकार्पण और शिलान्यास

by
एएम नाथ। रामपुर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला शिमला में रामपुर बुशहर में 53.96 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए।
उन्होंने 3.27 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ग्राम पंचायत धरगौरा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन, 1.78 करोड़ रुपये की लागत से जल शक्ति उप-मंडल रामपुर के तहत विभिन्न पेयजल आपूर्ति योजनाओं के सुदृढ़ीकरण कार्यों, 74.38 लाख रुपये की लागत से तहसील ननखड़ी में प्रवाह सिंचाई योजना फौला लधिधार के सुधार कार्यों का लोकार्पण किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने 89 लाख रुपये की लागत से निर्मित सहायक अभियंता कार्यालय एवं आवास लोक निर्माण सराहन का उद्घाटन भी किया।
मुख्यमंत्री ने नाबार्ड के अंतर्गत 25.76 करोड़ रुपये से ज्यूरी से सरांहन सड़क के उन्नयन कार्य, 2.77 करोड़ रुपये की लागत से आईटीबीपी कलोनी नोगली के लिए उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना के कार्य, 4.57 करोड़ रुपये की लागत से मुनिश बाहली और दरकाली पंचायतों के पेयजल आपूर्ति योजनाओं के सुदृढ़ीकरण कार्य, ग्राम पंचायत कलेड़ा मझेवटी पंचायत में बेलूपुल से मझेवटी के लिए 1.19 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली प्रवाह सिंचाई योजना, नगर परिषद् रामपुर में छूटे हुए घरों के लिए तीन करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली सीवरेज प्रणाली के कार्य और 9.96 करोड़ रुपये की लागत से ननखड़ी में निर्मित होने वाले बहुमंजिला शॉपिंग कांपलैक्स और बस अड्डे का शिलान्यास किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नशे के विरुद्ध खड़े नहीं हुए तो कुछ भी नहीं बचेगा : न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर

विशाल विधिक साक्षरता शिविर में हाईकोर्ट के न्यायधीश ने नशे की समस्या पर जताई चिंता न्यायमूर्ति वीरेंद्र सिंह और न्यायमूर्ति जिया लाल भारद्वाज ने भी नशे तथा पर्यावरण जैसे गंभीर मुद्दों पर रखे विचार...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में अगले 24 घंटे भारी…मनाली में होटल-दुकानें बहीं : ब्यास नदी-पौंग झील उफान पर

एएम नाथ : शिमला । हिमाचल प्रदेश में इन दिनों मानसूनी बरसात ने कहर ढाया हुआ है। बारिश की वजह से प्रदेश में भूस्खलन और बाढ़ से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं।  मंगलवार...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर के रामपुर बिल्ड़ों के युवक की न्यूजीलैंड में मौत : एक महीना पहले ही पक्का होने के मिले थे पेपर

गढ़शंकर, 6 अप्रैल: गढ़शंकर के गांव रामपुर बिल्ड़ों निवासी और वर्तमान में न्यूजीलैंड में छात्र वीजे के रूप में रह रहे युवक की संक्षिप्त बीमारी के बाद मौत हो गई, जिससे गांव में मातम...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

थाना मलोया के नव-नियुक्त SHO से रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन व शिव सेना हिंदुस्तान के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

चंडीगढ़ (पुनीत महाजन)  : सेक्टर-38 वेस्ट ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन तथा शिव सेना हिंदुस्तान के प्रतिनिधिमंडल ने आज थाना मलोया के नव-नियुक्त SHO बलदेव कुमार से शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र की सुरक्षा एवं...
Translate »
error: Content is protected !!